Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

सत्ताधारी कम उम्र के नेताओं को वैक्सीन लगाने के मामले में इंचार्ज डॉक्टर हरेंद्र मलिक को सीडीओ ने लगाई फटकार!

Mumtyaz Ahmad May 6, 2021
ख़बर शेयर करें -

लोगो के बीच सवाल :- लापरवाही पर कार्यवाही आखिर कब?????

रूद्रपुर। जनपद में टीकाकरण केंद्रों पर सत्ता पक्ष से जुड़े कई लोगों को नियम ताक पर कोरोना की वैक्सिन दे दी गई। वैक्सिन लेने वाले केंद्र सरकार द्वारा निर्धरित 45 वर्ष उम्र से कम के लोग थे। इन लोगों ने वैक्सिन लेने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मुख्य विकास अधिकारी ने टीकाकरण अभियान में लापरवाही करने पर टीकाकरण इंचार्ज डाॅ. हरेंद्र मलिक को जमकर फटकार लगाई, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई करने के स्थान पर केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया।

सत्ताधारी कम उम्र के नेताओं को वैक्सीन लगाने के मामले में इंचार्ज डॉक्टर हरेंद्र मलिक को सीडीओ ने लगाई फटकार!
प्रतीकात्मक फोटोज

       मुख्य विकास अध्किारी हिमांशु खुराना ने कहा कि कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर के बढते प्रकोप की रोकथाम के प्रभावी कार्यवाही हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाये जाने का कार्य चल रहा है। शासन द्वारा वर्तमान में जो वैक्सीन डोज उपलब्ध् करायी जा रही है वह 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों हेतु ही है। उन्होने बताया है कि संज्ञान में आया है कि टीकाकरण केद्रों में 45 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है, जो कि कोविड-19 से संबंधित वर्तमान में प्रचलित उत्तराखंड शासन के निर्देशों का उल्लघंन है। उन्होने एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक को चेतावनी देते हुये कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में अनुश्रवण व पर्यवेक्षक की कार्यवाही न करते हुए अपेक्षित रूचि नही ली जा रही है जोकि आपके स्तर से गम्भीर लापरवाही का द्योतक है।  उन्होने ने एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक को स्पष्ट निर्देश दिये है कि अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से अनुश्रवणव पर्यवेक्षण की कार्यवाही कराते हुये कोविड-19 टीकाकरण हेतु वर्तमान में प्रचलित दिशा-निर्देशानुसार कोविड-19 का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति को गम्भीरता से लेते हुये प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा। उन्होने कहा कि निर्देशों का अनुपालन गम्भीरता से सुनिश्चित कराये। उन्होने कहा कि निर्देशों की अवहेलना अथवा लापरवाही पाये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम ,2005 महामारी अधिनियम 1897 सहपठित रेगुलेशन 2020 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

उल्लेखनीय है कि सत्ता से जुड़े कुछ नेताओं के नजदीकों को कोरोना का टीकाकरण केंद्रो पर कर दिया गया। जिसका खुलासा टीकाकरण कराने वालों ने ही सोशल मीडिया पर कर दिया। जिसके बाद आम जनता में भारी रोष फैल गया। लोगों का कहना है कि टीकाकरण में भेदभाव किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने टीकारण के इंचार्ज को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया है, जबकि किसी तरह की कार्रवाई करने के लिये कोई कदम नही उठाया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के नियमों को टीकाकरण इंचार्ज ने जिस तरह ताक पर रख कर सत्ता पक्ष के लोगों का टीकाकरण करवाया है। उसके लिये तत्काल ही निलंबित करने की कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन इंचार्ज के विरूध ( कोई ठोस कदम नही उठाना जिला प्रशासन व शासन की नियत पर सवाल उठाता है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: डॉ हरेन्द्र मलिक वेक्सीनेशन के मामले में सत्ताधारी नेताओ सीडीओ ने लगाई फटकार

Post navigation

Previous ग्रामीण आंचल के लोग सेनेटाइजर के छिड़काव से वंचित!
Next स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ मलिक का पत्रकारों ने फूंका पुतला।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub