अज्ञात कारणों के चलते गोरीकला में तीन घरों में लगी आग।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
आग की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पहुंचे मौके पर, मामले से एसडीएम को कराया अवगत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220916-WA0012.jpg)
किच्छा। ग्राम गौरीकला में अज्ञात कारणों से लगी आग में 3 घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया! बताते चलें कि दोपहर 1:00 बजे अज्ञात कारणों से गौरीकला निवासी साकिर पुत्र सलीम अंसारी, साबिर पुत्र सलीम अंसारी व समा पत्नी मकबूल के घर में आग लग गई, जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220916-WA0011.jpg)
साथ ही साबिर के घर में बंधी साबिर की 7 बकरियां जल गई! मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी किच्छा को फोन कर घटना से अवगत कराया, सूचना मिलने पर अग्निशमन क्षेत्राधिकारी वंश बहादुर यादव अपनी टीम के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाए! तहसीलदार सुरेश सिंह बुधलाकोटी मौके पर पहुंचे !
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220916-WA0009.jpg)
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तहसीलदार को तत्काल आग से हुए नुकसान का आकलन करने साथ ही पीड़ित परिवार को रहने व खाने की व्यवस्था करने अहेतुक राशि का चेक तत्काल देने को निर्देशित किया! इस दौरान फायर अफसर दया किशन, ग्राम प्रधान राकेश यादव, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अमरदीप, अखिलेश यादव समेत समस्त ग्रामवासी वआसपास की जनता उपस्थित थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)