Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर।

Mumtyaz Ahmad July 9, 2026
ख़बर शेयर करें -
रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर।

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, रुद्रपुर में गुरुवार को प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।कार्यशाला में चिकित्सा, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सेवा निवृत्त एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की नीतियों को पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “भाजपा का प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है।

रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर।

समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच कार्य करें।”प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा, “संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। हमें सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करना होगा।”प्रदेश संयोजक कौस्तुभ आनंद जोशी ने कहा, “प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपनी कार्ययोजना के अनुसार नियमित गतिविधियां संचालित करे और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”बैठक को प्रदेश सह-संयोजक सचिन, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और विधायक शिव अरोरा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव धंड, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, सेवा निवृत्त प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र रमोला, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट भी उपस्थित रहे।कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका, आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक राजेश तिवारी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: जोर

Post navigation

Previous मानसून को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश।
Next पंतनगर यूनिवर्सिटी में 03 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज।
  • Latest
  • Popular
  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।

  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अधिकारियो संग मौका मुआईना करने किसानों के बीच पहुंचे विधायक शिव अरोरा।

  • किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    किसान का बेटा पहुंचा किसानों के बीच, हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय मिली भीषण ओलावृष्टि की सूचना, खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर किसानों को ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : तिलक राज बेहड़।
  • ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की माँग क़ो लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया सांकेतिक प्रदर्शन, दिया ज्ञापन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub