सचिन के हत्यारो की गिरफ्तारी की माँग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सीओ का किया घेराव।


बाजपुर.। शादी की खुशियां मातम में कैसे बदल गईं और क्यों एक नौजवान की मौत पर सियासत गरमा गई है? बाजपुर का सचिन हत्याकांड अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। जिसके चलते रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बाजपुर में हुंकार भरते हुए मृतक सचिन कोली के लिए न्याय की मांग की है सीओ विभव सैनी का घेराव करते हुए ठुकराल ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने साफ कहा कि पहले सचिन को छत से फेंक कर मार दिया गया, और दूसरी तरफ उसकी छवि खराब करने की साजिश रची गई। ठुकराल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिवार को संतुष्ट नहीं किया गया और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कोतवाली का घेराव होगा। अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि आखिर मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर क्यों हैं? पूर्व विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी निर्दोष को जेल भेजने के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन असली कातिलों को बख्शना उन्हें कतई मंजूर नहीं। ठुकराल की इस गर्जना ने बाजपुर से लेकर रुद्रपुर तक की सियासी हलचल तेज कर दी है और प्रशासन को बैकफुट पर धकेल दिया है।


