Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

आपदा मित्र पर फायरिंग कांड सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad August 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में 2 अगस्त की रात को आपदा मित्र पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस व देशी तमंचा बरामद किया है।

आपदा मित्र पर फायरिंग कांड सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार।

एक आरोपी ने अपने पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए यह प्लान बनाया था। अंधेर कें कारण धोखे से आपदा मित्र पर फायरिंग की थी।2 अगस्त की रात्रि करीब 11 बजे आपदा मित्र शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सज्जनपुर, श्यामपुर हाल निवासी शनि चौक विकास कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल को रात्रि ड्यूटी जाते समय 3-4 अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने पेट पर गोली मार दी थी। आपदा मित्र शिवम की पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास व गांवों 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चैक किया तथा पूछताछ जारी रखी। 20 अगस्त की मध्य रात्रि में ग्राम बिशनपुर कुण्डी पथरी के दो व्यक्तियों को नितिश पुत्र तेलूराम एवं विक्की पुत्र पिन्टूराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी को गिरफ्तार किया।पूछताछ में नितीश पुत्र तेलुराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 30 वर्ष ने बताया कि उनके गावं के पुरुषोत्तम से उनकी एक जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पुरुषोत्तम ने जून 2025 में अपने साथियों के साथ उनके घेर में घुसकर उनके पिता तेलूराम व माता के साथ मारपीट की थी, जिससे वह आहत हुआ था। नितीश ने बताया कि अपने माता पिता पर हुए हमले का बदला लेने के लिए उसने अपने चाचा के लडके विक्की पुत्र पिन्टूराम निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 20 वर्ष, विशाल पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी उम्र 25 वर्ष तथा अपनी बुआ के लडके शुभम पुत्र शीशपाल का साथ मिलकर पुरुषोत्तम को जान से मारने की योजना बनाई। 2 अगस्त को रात्रि 9 बजे नितीश को जानकारी मिली की पुरुषोत्तम बाइक से कटारपुर चौक से गावं की तरफ आने वाला है तो वे सुनसान सड़क पर उसका इंतजार करने लगे।रात्रि 10.30 बजे लगभग जब आपदा मित्र शिवम कटारपुर की तरफ से ग्राम बिशनपुर कुण्डी की तरफ आया तो रैकी करने वाले विशाल को उसकी कद काठी पुरुषोत्तम की तरह लगी। नजदीक आने पर उस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। परन्तु आपदा मित्र का चेहरा नजदीक से देखने के बाद मौके से तुरन्त भाग गये।घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों विशाल पुत्र सत्यपाल एवं शुभम पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम बहादरपुर कोतवाली लक्सर, हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को भी कटारपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा आरोपित विशाल की बाईक जिससे रैकी की गयी थी को भी कब्जे ले लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने 08 दरोगाओ के किये तबादले।
Next चेपडो में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, भारी तबाही, एक बुजुर्ग भी लापता।
  • Latest
  • Popular
  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।

  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।

  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

  • उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub