उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ऊधम सिँह नगर के अध्यक्ष पद पर गौरव रावत पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुये।


रुद्रपुर।उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल सघ जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्वाचन के दौरान गौरव रावत को निर्विरोध अध्यक्ष एवं मोहित चौहान को महामंत्री चुना गया,

साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष,क्रीड़ा एवं संस्कृति मंत्री कुमारी गीता, कैलाश नेगी सलाहकार, भरत सरक्षक, राजेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ सयुक्त मंत्री, माहिम पाण्डेय संगठन मंत्री मुख्यालय, प्रदीप पंत संगठन सचिव मुख्यालय तथा कपिल गहतोड़ी सयुक्त मंत्री मुख्यालय चुने गये. गौरव रावत द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों को लोक हित मे कार्य करने एवं कार्मिकों की गरिमा को बनाये रखने हेतु प्रण दिलाया गया, गौरव रावत द्वारा संगठन को मजबूत किये जाने की दिशा मे सकारात्मक कार्य किये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.


