Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • देश विदेश
  • राजनीति

नेपाल में चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों की महेन्द्रनगर में आयोजित हुई बैठक।

Mumtyaz Ahmad April 22, 2022
ख़बर शेयर करें -

चुनावों के दौरान हर सम्भव मदद का भरोसा, अवैध गतिविधियों पर रखी जायेगी नज़र।

नेपाल में चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों की महेन्द्रनगर में आयोजित हुई बैठक।
बैठक के दौरान अधिकारी

रुद्रपुर/महेंद्र नगर (नेपाल)। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी माह मई में होने वाले स्थानीय चुनाव के सफल संचालन के लिए दोनो पड़ोसी देशों के सीमाओं से लगने वाले राज्यों एवं जनपदों के अधिकारियों के साथ भारत – नेपाल समन्वय बैठक महेंद्र नगर, कंचनपुर के सिद्धार्थ होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि भारत नेपाल के मित्रता संबंध लंबे समय से सकारात्मक रहें है तथा बहुत पुराने एवं घनिष्ठ बने हुएं है।

नेपाल में चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों की महेन्द्रनगर में आयोजित हुई बैठक।

उन्होंने कहा कि संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए दोनो देशों को साथ आकर काम करना होगा। कहा कि शांति एवं सुरक्षा के लिए दोनो तरफ से काम किया जाना बहुत आवश्यक है।

बाईट – नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी, कुमाऊं

कहा कि इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद गतिविधियों का मजबूत बना रहना अति आवश्यक है।  डीआईजी भरणे ने कहा की जल्द ही जनपद चंपावत की चंपावत विधान सभा में उप चुनाव होना भी लगभग तय हो गया है। इस लिए इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों की पुलिस, एसएसबी, एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय बनाना बहुत जरूरी है। 

बाईट – रामप्रसाद पांडेय- मुख्यजिलाधिकारी, कंचनपुर जनपद।

  इस दौरान नेपाल के कंचनपुर जनपद के मुख्य जिलाधिकारी  राम प्रसाद पांडेय ने भारत से सहयोग के लिए सीमा पार से अवैध मानव आवाजाही, विस्फोटक पदार्थ, अवैध हथियार, मद्य पदार्थ, शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों आदि पर लगाम लगाने के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा की चुनाव से 48 घंटे पूर्व चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी यह चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 मई को चुनाव पश्चिम से लेकर पूर्व सीमा तक संपूर्ण राष्ट्र में होना है। इसके लिए उन्होंने भारतीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने की मांग की। साथ ही वन्य मार्गों से अवैध गतिविधियों पर भी विशेष मुस्तैदी रखने  पर चर्चा की गई तथा दोनो तरफ से सहमति जताई गई। बैठक में दोनो तरफ से अपनी अपनी समस्याओं वाले मुद्दों को सुलझाने पर चर्चा की गई तथा दोनो तरफ के प्रशासन ने सभी मुद्दों पर सहयोग देने पर सहमति जताई।डीएम यूएस नगर युगल किशोर पंत ने कहा की नेपाल में होने वाले चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होने कहा कि जल्द ही भारतीय सर्वेक्षण विभाग से दोनों देशों की सीमा का सर्वे कराकर तथा  सीमा का क्लियर निर्धारण कर एक संयुक्त समिति को गठित किया जाएगा। इसके लिए मित्र राष्ट्र की सहभागिता भी अनिवार्य है। कहा गया की नेपाल राष्ट्र के चुनाव को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। साथ ही हर संभव सहयोग प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार डीएम पीलीभीत ने भी अपनी सीमा से संबंधित मुद्दों को बैठक में रखा तथा इस पर चर्चा की गई।   

    डीएम युगल किशोर पंत व विनीत तोमर ने विधानसभा चुनाव के सफल संचालन  में नेपाल प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। डीएम तोमर ने कहा कि मां पूर्णागिरी मेले में आने वाले नेपाली नागरिकों एवं भारतीय श्रृद्धालुओं के बाबा सिद्ध मंदिर में जाने जैसे अनेक मुद्दों के लिए आपसी समन्वय की बात कही। कहा कि भारत नेपाल मैत्री बस सेवा से संबंधित कुछ मुद्दों का समाधान भी किया जाए। जिसमे मैत्री बस सेवा के नाम पर अवैध वाहनों का संचालन किया जाता है, को रोकने के लिए कारवाई की जाए। जिसके लिए दोनो तरफ का समन्वय जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया की नेपाल के चुनाव को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग हमारी तरफ से दिया जाएगा। साथ ही चंपावत में आगामी उपचुनाव को लेकर भी सहयोग की मांग की।  बैठक में भारत की तरफ से डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, डीएम चंपावत विनीत तोमर, डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत, डीएम पीलीभीत  पुलकित खरे, एसएसपी उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी, एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा,  एसपी पीलीभीत  देवेंद्र कुमार , डीएफओ चंपावत आरसी कांडपाल, डीएफओ तराई पूर्व संदीप कुमार, डिप्टी कमांडेंट 49 वाहिनी पीलीभीत अमनदीप सिंह, डिप्टी कमांडेंट 57 वाहिनी सितारगंज सुविंदर कुमार अंबावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम हिमांशु , कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, एआरटीओ सुरेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।नेपाल की तरफ से सीडीओ राम प्रसाद पांडे, डीआईजी पुरुषोत्तम कंडेल, डीआईजीपी दुर्गा प्रसाद भट्टराई, एसएसपी जनक राय पांडे, असिस्टेंड सीडीओ कंचनपुर, एसपी कंचनपुर श्याम सिंह चैधरी, एसपीएपी एफ अमर अय्यर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: नेपाल के महेन्द्रनगर बैठक आयोजित

Post navigation

Previous एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने वन्यजीव पेंगोलिन के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार।
Next पढ़िये – प्रदेश में सात आईएएस व दो पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले।
  • Latest
  • Popular
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub