ग्राम दुर्गापुर में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी शामिल होने पर किया जोरदार स्वागत।


रूद्रपुर। ग्राम सभा बुक्सौरा के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के उपरांत प्रथम आगमन पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।* क्षेत्र में पहुंचने पर भारी संख्या में जुटे युवाओं, किसानों और मातृशक्ति ने ठुकराल का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भावुक नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के अपार स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनसेवा के संकल्प के साथ राजनीति में रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने घर वापसी की है और अब उनका एकमात्र लक्ष्य किच्छा और रुद्रपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है।

ठुकराल ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के मान-सम्मान के लिए वे किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुँचाएं। स्वागत समारोह के दौरान ग्राम प्रधान गगन रंधावा ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मिलेगा।

कार्यक्रम में करन रंधावा, रेशम रंधावा, अनमोल रंधावा, गुरवंत सिंह, हैप्पी सिंह, विक्रम जीत सिंह, गुरमुख सिंह संधू, हरभजन सिंह संधू, हरी सरकार, प्रदीप मिस्त्री, प्रदीप राय, अशोक विश्वास, अशोक राय, हरिप्रसाद सरकार, हरिपद रॉय, भुवनचंद्र जोशी, महेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह बिष्ट, मुकेश ढाली, सतपाल सिंह, प्रकाश चंद जोशी, निषित विश्वास, नरेश विश्वास, रतन डाली, आकाश बठला, अंकित बटला, अक्षय मदान, विशाल, रोहित, पूनम, रिया, सुनील चुग, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल, केरू मंडल, रूद्रा सिंह, राजीव गुप्ता, गुरफाल सिंह, विश्वाल सिंह, गुरनीत सिंह, बाबू मंडल, सुकुमार साना, गोरफर साना, समीर मंडल, राकेश मंडल, गौरव विश्वास, तारकेश्वर मल्लिक, वरुण सरकार, अविनाश मण्डल, नेहाल सिंह, अमृत सिंह, इंदरपाल सिंह, सुक्का भुसरी, अभिजीत हालदार, अभिषेक ढाली, तेज प्रताप सिंह, संजय कुमार, रणजीत कुमार, देव विश्वास और वरुण हालदार सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


