खटीमा पुलिस ने हत्या में नामजद 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

*मामले से संबंधित 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।**आरोपियों द्वारा युवक की चाकू से की गई थी हत्या।*

खटीमा। दिनांक 12 दिसम्बर 2025 की रात्रि 21.25 बजे लगभग कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने मारपीट की घटना में चोटिल व्यक्ति तुषार शर्मा की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी व अन्य दो व्यक्ति सलमान व अभय उर्फ बाबू गंभीर रुप से घायल हो गए थे।➡️ उक्त सम्बन्ध में दिनांक 13-12-2025 को मृतक तुषार के पिता वादी मुकदमा श्री मनोज शर्मा पुत्री देवी दयाल शर्मा निवासी आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे वाली गली खटीमा के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार कोतवाली खटीमा में मु०एफआईआर नं.336/2025 धारा 103 (1)/109 (1)/351(2)/352/115(2)3(5)/61(2) ए बीएनएस बनाम् हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज व पप्पू च चाय वाले का मझला बेटा पंजीकृत किया गया।➡️ घटना की सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन व मजरुफ सलमान के बयानों से शहबाज का नाम गलत पाया गया व घटना में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया।➡️ दिनाक 13-12-2025 की देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कस्बा झनकट में ईट भट्टे के पास अभियुक्त हाशिम को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय पेश कर उपकारागार हलद्वानी दाखिल किया गया।🛑 दिनाक 15-12-2025 को अभियुक्तगण गुफरान, समीर उर्फ मैरी व मौसद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला को गिरफ्तार किया गया था।➡️ दिनांक 05/02/2026 को शेष अभि0गणो 1- मो0 सुभान (पप्पू चायवाला का मझला बेटा) पुत्र मो० सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 27 वर्ष, 2- हैदर अली पुत्र मो0 सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 21 वर्ष 3- मो0 रिजवान उर्फ मार्सल पुत्र मो अकरम निवासी वार्ड नं0 10 गोटिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र करीब 18 वर्ष को समय 19.39 बजे नये रोडबेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया।➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*1. SHO- बिजेन्द्र शाह- प्रभारी निरीक्षक खटीमा2. व०उ०नि० ललित मोहन रावल3. उ0नि0 जीवन चुफाल4. उ0नि0- अशोक काण्डपाल5. उ0नि0- किशोर पन्त6. कानि 0276- कमलपाल7. कानि0 1037 ललित कन्याल8. हो०गा० रमेश सिंह


