कोतवाली किच्छा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम कुरैया से एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।


*एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख— करीब डेढ़ लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*➡️ *कोतवाली किच्छा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम कुरैया से एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 15.20 ग्राम स्मैक बरामद*➡️ *बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई* 🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध/ मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.03.2026 को दौराने चेकिंग ग्राम मिलख को जाने वाले रास्ते पर मजार के पास ग्राम कुरैया क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।✅ तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, ₹1700 नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन (OPPO) बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) आंकी गई है।✅ उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली किच्छा में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर संख्या 79/2026, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :*1- शावेज़ खान उर्फ समीर पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष।*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :*1. FIR No. 79/2020, धारा 8/21/29 NDPS Act, थाना किच्छा।2. FIR No. 171/2020, धारा 8/22 NDPS Act, थाना किच्छा।3. FIR No. 81/2021, धारा 8/21/22 NDPS Act, थाना किच्छा।4. FIR No. 245/2020, धारा 8/21 NDPS Act, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।5. FIR No. 272/2021, धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना काठगोदाम।*बरामदगी :*1- मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, ₹1700 नगद तथा एक अदद मोबाइल फोन OPPO बरामद।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*1. उ0नि0 पवन जोशी, चौकी प्रभारी दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।2. का0 उमेश सिंह, चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।3. का0 उमेद गिरी, चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा।4. का0 दीपक कुमार, चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा।


