रामपुर के हुसैनगंज गांव में घायलवस्था में मिले तेंदुए की ईलाज के दौरान मौत।


रामपुर। जिला रामपुर तहसील स्वार के गांव हुसैन गंज में घायल तेंदूए की इलाज के दौरान मौत! हुसैन गंज गांव में पांच महीने से देखे जा रहें तेदुआ को घायल अवस्था में गांव के लोगों ने जंगल में देखा जिस से अफरा तफरी मच गई! आस पास के लोगो ने बन विभाग को सूचित किया सुचना पर वन विभाग की टीम ने मोके पर पहुंच कर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया!

👆फ़ाईल फोटो….
वन विभाग की टीम ने बताया के तेंदुआ घायल अबस्था में था! दर्द से करहा रहा था! तेंदुए को रेस्क्यू कर इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई! डॉक्टर द्वारा बताया गया की शिकारी द्वारा लगाए गए तार में फंसने की वजह से और उस से निकलने का प्रयास करने से रीड की हड्डी में गंभीर चोटे के चलते उसकी जन नहीं बचाई जा सकी तेंदुए की उम्र करीब तीन बर्ष बताई जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


