STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई – किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, 02 गिरफ्तार।
, 🔶 *झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे अभियुक्त।* 🔶 *STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।*

देहरादून। *विवरण* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF* द्वारा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही प्रदेशभर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुपालन में STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार इनपुट विकसित कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट एवं कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र, जनपद ऊधमसिंह नगर में कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख बताया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त उक्त अफीम झारखंड से खरीदकर लाए थे तथा इसे उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर अफीम की आपूर्ति के स्रोतों तथा इसके वितरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उत्तर प्रदेश।2. जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश। *बरामदगी* – 7 किलो 50 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम।- अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख। *STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट की टीम* 1. निरीक्षक पावन स्वरूप2. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी3. हेड कांस्टेबल मोहित कुमार4. हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट5. आरक्षी इसरार अहमद *कोतवाली किच्छा पुलिस टीम* 1. निरीक्षक रवि सैनी2. उपनिरीक्षक पवन जोशी3. आरक्षी दीपक कुमारSTF उत्तराखण्ड की अपील *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ* ने बताया कि युवाओं के भविष्य को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए STF की कार्रवाई निरंतर जारी है। STF आमजन से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
