सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक तिलक राज बेहड़ का हुआ भव्य स्वागत।

*ग्राम सभा मलसी में लगभग 2 करोड़ के विकास कार्य कराए गए – विधायक तिलक राज बेहड़*

किच्छा। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा मलसी में मंदिर से मंगल दल तक लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उनके द्वारा पूरी ग्राम सभा मलसी में लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राज्य योजना के तहत ग्राम सभा में तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण, विधायक निधि से श्मशान घाट का निर्माण, पुलिया का निर्माण, गुरुद्वारे में विकास कार्य, मंदिर में निर्माण कार्य सहित कई महत्वपूर्ण जनहित के कार्य कराए गए हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व के प्रतिनिधि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की बातें करते हैं, जबकि उनके द्वारा पूरी ग्राम सभा में कोई उल्लेखनीय निर्माण कार्य नहीं कराया गया। एक ही ग्राम सभा में लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि उनके लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र के महत्वपूर्ण शिमला कुर्रेया मार्ग तथा अटरिया-शांतिपुरी-नगला मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। इन महत्वपूर्ण मार्गों की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इन विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पिछले 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद वे क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं करा पाए। विधायक बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के एक दूरदर्शी नेता हैं और उनके खिलाफ लंबे समय तक प्रोपेगेंडा चलाया गया, लेकिन अब धीरे-धीरे देश की जनता को उनकी सोच और विचारों की वास्तविकता समझ में आने लगी है।विधायक बेहड़ ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सभी लोग उनका साथ दें और जो लोग अब तक साथ नहीं थे, वे भी क्षेत्र के विकास के लिए आगे आकर साथ खड़े हों। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी ग्रामवासी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे, उनके समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ का विकास कार्य कराए जाने पर फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा , पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, दलजीत सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र दास, मदन मोहन शर्मा,गज्जन सिंह, प्यारा सिंह, यूसुफ, हसन खान, अशोक चुग, गुलशन सिंधी ,कारज सिंह, हामिद अली, हरप्रीत सिंह, मनोज, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, नबी हसन, यूसुफ अंसारी, बलदेव सिंह, हरपिंदर सिंह, गौरीशंकर राय, जॉनी तथा अमन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


