दरऊ रोड कट खोलने की मांग को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ का धरना कल।

किच्छा। किच्छा –दरऊ चौराहे पर कट खोलने की जनहितकारी मांग को लेकर दिनांक 22 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में विधायक तिलक राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा कई बार इस कट को खोलने हेतु प्रयास किए गए हैं तथा प्रशासन से लगातार मांग की जाती रही है, किंतु अब तक इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें लोगों की जान जा रही है तथा क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यह धरना क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं जनसुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनआवाज को सशक्त बनाएं, ताकि प्रशासन तक आम जनता की समस्या प्रभावी ढंग से पहुंच सके।


