सांसद अजय भट्ट ने विधायक शिव अरोरा के साथ किया रिंग रोड का भ्रमण, जल्द होगा जनता को समर्पित।

- रिंग का भ्रमण करने आये सांसद अजय भट्ट बोले विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव को उन्होंने दिल्ली मे आगे बढ़ाने का कार्य किया!
- 21 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का कार्य अब पूर्ण की ओर है, जनता को मिलेगी जाम से निजाद, 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जल्द होंगी जनता को समर्पित।

रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी रिंग रोड का किया भ्रमण।सांसद अजय भट्ट ने विधायक शिव अरोरा महापौर संग स्थालीय दौरा किया जहाँ एनएच अधिकारी द्वारा मानचित्र के माध्यम से सांसद को रिंग रोड की कार्य प्रगति की जानकारी दी।सांसद अजय भट्ट ने कहाँ स्थालीय निरक्षण कर बहुत सुखद अनुभव हो रहा है, उन्होंने बताया रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने इस रिंग रोड के निर्माण हेतु मेरे पहले कार्यकाल मे पत्र दिया था जिस पत्र के आधार मे लगातार दिल्ली मे केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का सकरात्मक प्रयास किये गए जिसमे परिणाम स्वरूप यह 1084 करोड़ कि 21 किलोमीटर लम्बी रिंग रोड मूर्त रूप लेती नजर आ रही है जिसका 98% कार्य पूर्ण हो गया है वही उनको बताया गया राधा स्वामी सत्संग के पास एक आरओबी का निर्माण कार्य गतिमान है बाकि शेष सभी कार्य पूर्ण हो गया है सांसद अजय भट्ट ने समर्थकों संग रिंग रोड का गाड़ी द्वारा भ्रमण किया गया और उन्होंने कहाँ निश्चित रूप से इस रिंग रोड के प्रारंभ होने के बाद रुद्रपुर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और भारी वाहनों की आवा जाआई इस रिंग रोड के माध्यम से होगी और नैनीताल हल्द्वानी को जाने वाले लोग इस रिंग रोड का उपयोग कर सीधे बाहर जा सकेंगे। भट्ट ने कहा यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार की विकास रूपी मंशा का परिणाम है जो उत्तराखंड में इस रिंग रोड जैसे कई प्रोजेक्ट गतिमान है और कहीं प्रोजेक्ट पूर्ण होकर जनता को समर्पित हो चुके हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार कार्य करने के लिए जानी जाती है वहीं इससे पूर्व की सरकार है सिर्फ घोषणाओं में सिमट कर रह गई थी। भट्ट ने कहाँ यह रिंग रोड अपने टाइम बाउंड के अंदर कार्य पूर्ण करती नजर आ रही है निश्चित रूप से यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शिता के कारण संभव हो पा रहा है कि अब तय समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट पूर्ण हो रहे है।इस दौरान विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, एनएच पीडी अंचल जिंदल, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, प्रीत ग्रोवर, मुकेश पाल, निमित्त शर्मा, राधेश शर्मा, बीनू कुमार, पवन राणा, मनोज मदान, राजेश कामरा, मोहित चड्डा, मोर सिंह, अनमोल, संदीप राव, सुरेंद्र कुमार,विजय तोमर जीतेन्द्र संधू, मनोज मदान आदि लोग मौजूद रहें।


