नानकमत्ता थाना पुलिस ने 19.80 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,बरामद स्मैक की कीमत तीन लाख के लगभग आंकी गई।

नानकमत्ता,उधम सिंह नगर।- उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना पुलिस को नशे की रोकथाम को लेकर एक बार फिर बड़ी सप्ताह हाथ लगी है।थाना पुलिस ने नानकमत्ता थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक नशा तस्कर कुलदीप सिंह पुत्र स्व बलविंदर सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नगला थाना खटीमा को 19.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ नानकमत्ता थाने में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।वही पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक तस्कर से बरामद स्मैक की कीमत अनुमानित तीन लाख के लगभग आंकी गई है।

नानकमत्ता थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी के पास से प्लास्टिक की पन्नी में 19.80 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अन्य नशा तस्करो के नाम बताए है।जिनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी।वही आरोपी को दर्ज मुकदमे में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जायेगा।पुलिस के अनुसार एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के क्रम में नशे की रोकथाम हेतु पुलिस का अभियान अनवरत जारी रहेगा।वही नशा तस्कर युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार,उपनिरीक्षक संजय कुमार,कांस्टेबल नवीन जोशी,एवम महिला कांस्टेबल विद्या रानी शामिल रहे।।।।।


