ओवर लोड वाहनो पर लगाम नही, मगर खनन क्षेत्र में पहुँचे सम्बंधित अधिकारी?
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
क्षेत्र में बना चर्चा का विषय, मामला किच्छा विधानसभा के कनमन क्षेत्र का!
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/12/300921775.jpg)
प्रतीकात्मक फोटो 👆👆👆👆
रुद्रपुर/किच्छा। अवैध रूप से ओवरलोड चल रहे वाहनों पर सम्बंधित विभाग कार्यवाही करने से बचता हुआ नजर आ रहा है जिसकी बानगी किच्छा विधानसभा में हो रहे खनन क्षेत्र में नजर आई है। जहां विभाग से जुड़े एक बड़े अधिकारी कनमन क्षेत्र में पहुँच गए। जो अपने आप मे काफी चर्चा के विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो वाहनो के लिये अहम रोल निभाने वाले विभाग से सम्बंधित एक उच्च अधिकारी अपने सिपहसालारों के सफेद रंग के सरकारी गाड़ी के साथ किच्छा विधान सभा कनमन क्षेत्र में पहुँच खनन से भरे दो बहनों को रोका मगर एन वक्त वहां कुछ लोग वीडियो ग्राफी करने के लिए जैसे ही मोबाइल निकलने लगे तो महोदय तुरंत अपने सिपाहसलारो के साथ पकड़े दोनों वाहनो को छोड़कर अपनी सरकारी वाहन में बैठकर नौ दो ग्यारह हो गए, जो अपने आप मे काफी चर्चा का विषय बना हुआ है? हाल ही में ही बाजपुर क्षेत्र में अवैध खनन का ऐसा मामला सामने आया था जिसने प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया था। महोदय क्यों गए अभी यह साफ नही हो पाया है मगर महोदय सुलगते हुए सवाल जरूर छोड़ गए है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)