Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • विविध

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर किच्छा के पूर्व विधायक शुक्ला के नेतृत्व मे निकली यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा।

Mumtyaz Ahmad November 23, 2025
ख़बर शेयर करें -
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर किच्छा के पूर्व विधायक शुक्ला के नेतृत्व मे निकली यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से नेतृत्व में आयोजित यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा में हुजूर पड़ा तथा हजारों लोग हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। प्रातः 10:30 बजे आवाज विकास किच्छा स्थित पटेल जी की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत हुई।इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम सयोजक राजेश शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता कहा, उन्होंने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे लोह पुरुष हमारे देश में पैदा नहीं हुए होते तो इतनी कुर्बानीयो के बाद आजाद हुआ भारत 500 से अधिक टुकड़ों में बट गया होता, उन्होंने अपने फौलादी व्यक्तित्व एवं दूरदर्शिता से इस 500 से अधिक रियासत को हिंदुस्तान में मिलाकर जो काम किया है उससे यह साबित हुआ कि सच मायने में भारत रत्न थे।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर किच्छा के पूर्व विधायक शुक्ला के नेतृत्व मे निकली यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा।

किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि सरदार पटेल को यदि भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो पीओके हिंदुस्तान का हिस्सा होता। किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल को सच्चा सम्मान एवं उनके सपनों का भारत बनाने का काम सच्चे अर्थों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया जब धारा 370 को हटाया गया। पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के प्रबल पक्षधर थे, उन्होंने महिला शिक्षा, बाल विवाह कुप्रथा के अंत एवं सामाजिक लैंगिक असमानता का विरोध करते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु नारी शक्ति का आह्वान किया।ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि राष्ट्र की एकता के प्रबल पक्षधर सरदार वल्लभभाई पटेल जात-पात एवं छुआछूत के घोर विरोधी थे, वे मानते थे कि पिछड़ो एवं दलितों को ताकतवर बनाए बिना हम राष्ट्र के एकीकरण की भावना को मजबूत नहीं कर सकते। नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि मानने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना जीवन राष्ट्र को अर्पित किया तथा 530 रियासतों को एक कर एक विशाल एवं सशक्त भारत की नींव रखी। सभा का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया। एकता पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर आवास विकास, सुनहरी मस्जिद होते हुए मुख्य मार्ग पर आई जहां भाजपा नेता संजीव खन्ना के प्रतिष्ठान पर फूल छिड़क कर एवं यात्रियों को जलपान कराया गया।उससे आगे यात्रा गुरुद्वारा गेट पहुंची जहां सभासद संदीप अरोरा एवं केतन कालरा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने फूल माला पहनाकर यात्रा का स्वागत सूक्ष्म जलपान से किया। उसके बाद यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पहुंची जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत भाजपा नेता कुलदीप बग्गा के संयोजन में हुआ। यात्रा आगे बढ़ती हुई मुख्य बाजार पहुंची जहां देवभूमि व्यपार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत फूल मालाओं से करते हुए सभी लोगों को जलपान कराया गया। आगे यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची जहां महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठोर के नेतृत्व में एकता यात्रा के हजारों कार्यकर्ताओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। यात्रा वॉर्ड 14- 15 से होती हुई रेलवे स्टेशन के पास पहुंची उसकी पश्चात एफसीआई गोदाम के निकट बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता की अगुवाई में सभी यात्रियों को फल प्रदान किए गए और फूल मालाओं से स्वागत हुआ। उसके पश्चात यात्रा आगे बढ़ते हुए बंडिया नहर बाईपास पहुंची जहां नामित सभासद चंदन जयसवाल एवम अमरनाथ कश्यप की अगुवाई में यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत एवं पानी की बोतल प्रदान की गई। यात्रा का समापन किच्छा चीनी मिल प्रांगण में हुआ जहां शहर की राइस मिल एसोसिएशन की अध्यक्ष चिंपू यादव के नेतृत्व में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा यात्रा का स्वागत एवं भोजन हेतु लंच पैकेट प्रदान किए गए।यात्रा में प्रमुख रूप से राजेश तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, आशीश ढ़ाढ़ा, टीकम कोरंगा, प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव, नगर मंडल महामंत्री मुकेश कोली, नितिन फुटेला, आरती दुबे, कविता मान, आलोक राय, सत्यवान सिंह, धनुज यादव, महेंद्र वाल्मीकि, सर्वेश राय, शेर सिंह, डॉ सावन सिंह, खेमकरण कश्यप, ग्राम प्रधान गफ्फार खान, गोरी शंकर, इफ्तिखार मियां, रामस्वरुप, दक्षिणी किच्छा सहकारी समिति अध्यक्ष मंजू रावत, भोपाल सिंह रावत, नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, अमित मदान, लक्ष्मण खग्गर, मधुलेश तिवारी, कृष्ण कान्हा तिवारी, लल्लन शाही, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राज गगनेजा, नारायण पाठक, जसमीत कक्कड़, नीरज दिवेदी, रोहित कालरा, नरेंद्र बागवानी, संजय सिंह, हरीश कोरंगा, अंकित सिंह, जैनेंद्र पाल, सरकारी समिति पूर्वी रुद्रपुर अध्यक्ष जसवीर सिंह, मनमोहन यादव, प्रतीक शाही, धीरज सिंह, अंकित तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, दीपक तिवारी, मधु गुप्ता, रामचंद्र, ज्योति कनौडिया, श्याम सुंदर बिष्ट, यामीन अंसारी, विजय तोमर, टीकम सिंह कोरंगा, अमरीक मंड, सचिन बाल्मीकि, विनोद कोरी, सर्वेश राय, गुड्डन सिंह, प्रमोद गुप्ता, रविकांत वर्मा, सतीश गुप्ता, राजेश कोली, मंगत चुघ, राणा राघव प्रताप साही, सलमान खान, मीना शर्मा, बबलू कश्यप, सूरज पाल कश्यप, सुशील गंगवार, दीपक गंगवार, छत्रपाल कश्यप, मानवेंद्र सिंह, रचित सिंह, नवीन पांडे, रजत बिष्ट समय सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती

Post navigation

Previous जनपद में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध सर्किलवार चला आकस्मिक चेकिंग अभियान।
Next दर्दनाक हादसा – मलबे में दबे तीन मजदूर, एक की मौत, दो घायल
  • Latest
  • Popular
  • भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह

  • हल्द्वानी के बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी कैदी पुलिस में हड़कंप।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    हल्द्वानी के बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी कैदी पुलिस में हड़कंप।

  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।

  • सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व भारीवाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के अधिकारियो क़ो दिए निर्देश।

  • दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    दशहरा पर्व के दृष्टिगत एसएसपी अजय गणपति ने किया रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा.

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • भीमताल में नैनीताल जनपद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : रामपाल सिंह
  • हल्द्वानी के बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी कैदी पुलिस में हड़कंप।
  • एसएसपी अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’ बना अपराधियों के लिए काल, नानकमत्ता में 10 घंटे तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub