उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व “हरेले” के अवसर पर धरती को हरा भरा रखने हेतु उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया गया हरेला पर्व।


*जी रया जागी रया, यो दिन यो बार भेंटने रया।
एसएसपी अजय गणपति एवं अधीनस्थों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।**पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखा प्रांगण में लगाए गए फलदार एवं छायादार वृक्ष।

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेले के उपलक्ष्य में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में फलदार व छायादार वृक्ष लगाए व धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप, थानाध्यक्ष पंतनगर, व पुलिस कार्यालय व पुलिस लाईन के अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भी पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना, चौकी, फायर स्टेशन व अन्य कार्यालयों में मौजूद पुलिस कर्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।


