एक दिवसीय दौरे पर कल सीएम धामी पहुचेंगे पंतनगर।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
विधानसभा क्षेत्र-काशीपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी आदि विधानसभाओ के कार्यों के प्रगति की करेंगे समीक्षा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 11 मई की अपराह्न 12ः45 बजे सर्किट हाउस चम्पावत से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01ः15 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचेंगे।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/05/ea16ffa1ae5493b21681f79dd7994f07_original.jpg)
सीएम पुष्कर सिंह धामी पन्तनगर एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर 01ः30 बजे जीबी पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर पहुॅचेंगे। सीएम सिंह धामी कुलपति सचिवाल प्रशासनिक भवन में अपराह्न 03ः00 बजे से सांय 05 बजे तक विधानसभा क्षेत्र-काशीपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगें।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)