Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

रुद्रपुर नगर निगम की खराब रैंकिंग पर निवर्तमान मेयर रामपाल पर नगराध्यक्ष शर्मा ने साधा निशाना।

Mumtyaz Ahmad January 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

कहा कि रूद्रपुर को इंदौर का दावा हुआ खोखला साबित, पांच साल में रुद्रपुर को किया बर्बाद।

रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सफाई के मामले में रूद्रपुर की खराब रैंकिंग के लिए निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेयर का रूद्रपुर को इंदौर बनाने का दावा खोखला साबित हुआ है। उन्होनंे आरोप लगाया कि  निवर्तमान मेयर ने रूद्रपुर को पांच साल में बर्बाद करने का काम किया हैं। हालत यह है कि सफाई के मामले में रूद्रपुर नगर निगम प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर है। इसकी कीमत आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को चुकानी पड़ेगी।

रुद्रपुर नगर निगम की खराब रैंकिंग पर निवर्तमान मेयर रामपाल पर नगराध्यक्ष शर्मा ने साधा निशाना।

प्रेस को जारी बयान में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि निवर्तमान मेयर रामपाल ने पांच साल में नगर निगम को लूटने खसोटने का काम किया है। उनका पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पूरे पांच साल तक वह कुछ लोगों को कठपुतली बने रहे जिसके चलते रूद्रपुर का विकास ठप हो गया। रूद्रपुर को इंदौर बनाने का दावा करने वाले मेयर रामपाल करोड़ो खर्च करने के बाद भी पांच साल में कूडे के पहाड़ से भी मुक्ति नहीं दिला पाये। निवर्तमान मेयर की गलत नीतियों के चलते ही आज सफाई के मामले में रूद्रपुर निगम देश में 417वें नंबर पर है। जबकि प्रदेश में नगर निगम आठवें स्थान पर आया है। यह शर्मनाक स्थिति है। औद्योगिक  नगरी के रूप में पहचान रखने वाले रूद्रपुर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। कूड़े के पहाड़ को हटाना तो दूर शहर में जगह जगह कूड़ा घर बना दिये हैं। सड़कों पर जगह जगह गंदगी है। नगर निगम के शौचालयों की हालत खस्ता है। कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने का दावा भी खोखला साबित हुआ हैं। कल्याणी नदी गंदंे नाले में तब्दील हो चुकी है। शहर में अन्य नाले नालियों का भी बुरा हाल हैं। मलिन बस्तियों में निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात में जलभराव का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ता है। जरा सी बारिश में भी घरों और दुकानों में जलभराव होना आम बात है। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने के चलते शहर में आये दिन बिमारियां फैलती है और लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कहने को नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना चलाई है यह भी मात्र दिखावा बनकर रह गयी हैं। कई बस्तियों में कूड़ा वाहन पहुंचते ही नहीं। कई वार्डों में सप्ताह में एक दो दिन ही कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन पहुंचे हैं जबकि चार्ज पूरे महीने का वसूल किया जाता है।

महानगर अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पांच साल में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारना तो दूर मेयर सबसे जरूरी सफाई व्यवस्था को भी पटरी पर नहीं ला पाये। मुख्यमंत्री या किसी  वीआईपी के आगमन पर ही नगर निगम सफाई करता नजर आता है। उसके बाद स्थिति फिर ढाक के तीन पात हो जाती है। श्री शर्मा ने कहा कि नगर निगम करोड़ों रूपये हाउस टैक्स और अन्य मदों में वसूल करता है। इसके बावजूद शहर शहर की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट पायी है। मेयर की लापरवाही का ही नतीजा है कि आज भी शहर में लोग सूखा-गीला कूड़ा एक साथ नहीं देते हैं। पूरी सफाई व्यवस्था भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर रह गयी है। श्री शर्मा ने कहा कि मेयर की नाकामियों को आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच ले जायेगी और भाजपा की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि शहर को बदहाली के कगार पर ले जाने वाली भाजपा को  जनता के सामने बेनकाब किया जायेगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस नगराध्यक्ष निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह साधा निशाना सीपी शर्मा

Post navigation

Previous आशीर्वाद ग्रीन कालोनी के ध्वस्तीकरण का आदेश होने के बाद कार्य जारी, अधिकारी मौन।
Next कालोनी पर स्टे होने के बावजूद भी निर्माण कार्य ज़ोरो पर, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान?
  • Latest
  • Popular
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।

  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर
    • विविध

    अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।

  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • विविध

    उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

  • डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    डीएम ने धान के खेत में पहुंचकर की कॉप कटिंग।

  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी भदौरिया ने वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर किसानों को दीपावली से पहले दी सौगात : धीरेंद्र मिश्रा।
  • अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश।
  • उधम सिंह नगर में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से संचालित दो दिवसीय चला सघन विशेष चेकिंग अभियान एवं प्रवर्तन विभाग ने सख्त कार्यवाही।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub