Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

Mumtyaz Ahmad October 1, 2023
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी उदयराज सिंह, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किये श्रद्धासुमन अर्पित।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

रुद्रपुर। ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाड़ा के तहत रविवार को गांधी पार्क में वृह्द स्वच्छता/श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उदयराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह ने स्वच्छता अभियान में हस्ताक्षर कर एवं गांधी पार्क में स्थापित महापुरूषों की मूर्ति पर श्रद्धां सुमन अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर/शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छ भारत अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये हैं लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष का काम नहीं है, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी भी होनी चाहिये। उन्होने कहा कि हम सब के स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता अभियान में सहभागी बनना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें खुद को अपने घर के आस-पास, सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयों, गली, मोहल्लों और शहर को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है, जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।  

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

   विधायक शिव अरोरा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नगर निगम की जिम्मेवारी नहीं बल्कि सभी का फर्ज है कि अपने शहर को साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि लोग जिस तरह अपने घर और कार्यालय को साफ सुथरा रखते हैं उसकी तरह पूरे शहर को साफ रखने की सोच सभी के मन में होगी तो पूरा शहर चमकता हुआ नजर आयेगा।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम अपने स्तर से शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन जब हर व्यक्ति स्वच्छता को लेकर जागरूक होगा तभी शहर स्वच्छ और सुंदर हो पायेगा। मेयर ने कहा कि घर घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के बाजजूद लोग सार्वजनिक स्थलों और नाले नालियों में कूड़ा डाल रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। लोगों की यही मानसिकता रही तो स्वच्छ भारत मिशन कभी साकार नहीं हो पायेगा।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

       नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का मुख्य मकसद लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होने बताया कि विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इससे लोगों में जागरूकता आयेगी। अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्व सैनिक संगठनों, एनसीसी कैडेटस, एनडीआरएफ, विभिन्न स्वंय सेवी संगठन, विभिन्न विद्यालय/कॉलेजो के छात्र/छात्राओं एवं अन्य नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

       इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, दीपक गोस्वामी, कुलदीप कुमार,राम प्रकाश गुप्ता, संजय ठुकराल, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, उपेंद्र चौधरी, गजेंद्र प्रजापति, सोनू अनेजा, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेश जग्गा, प्रमोद शर्मा, भवन गुप्ता, विनय विश्वास, निमित्त शर्मा, विधान राय, अनीता बरेठा, मोहन खेड़ा, रमेश कालरा,राजेश कुमार, मोहम्मद अशफाक, प्रीति साना, पिंटू पाल, बिट्टू चौहान, किरण पाल, सुनील ठुकराल मिक्की, डीके गंगवार, मुकेश पाल, कृष्ण पाल गंगवार, अमित कपूर आदि मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: स्वच्छता ही सेवा

Post navigation

Previous स्कार्पियों सवार लोगो ने ढाबे पर की फायरिंग, चार घायल।
Next कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती।
  • Latest
  • Popular
  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    28 नवम्बर को जनपद में मनाया जाएगा ‘आपदा प्रबन्धन दिवस’, सभी तहसीलों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में होंगे मॉक अभ्यास एवं जनजागरूकता कार्यक्रम।

  • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा में विधायक शिव अरोरा ने टेका माथा, प्रबंधक कमेटी ने विधायक को सरोपा भेट कर किया सम्मानित।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
  • STF व लोहाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹25 लाख कीमत की 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद, 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub