Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर
  • विविध
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

तहसील दिवस पर 44 शिकायतो में से 18 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण।

Mumtyaz Ahmad October 8, 2025
ख़बर शेयर करें -
तहसील दिवस पर 44 शिकायतो में से  18 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण।

गदरपुर। तहसील दिवस में आई समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें यह निर्देश अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बुधवार को ब्लॉक सभागार गदरपुर में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने पंजीकृत समास्याओं व उनके निस्तारण को जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

तहसील दिवस पर 44 शिकायतो में से  18 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण।

ब्लॉक सभागार गदरपुर में आयोजित तहसील दिवस में पेंशन,राशन कार्ड , प्रमाण पत्र, सिंचाई,पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, विद्युत , नलकूप, नगर पालिका आदि से सम्बन्धित 44 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 18 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील में गदरपुर निवासी मौ0 रफी ने वार्ड नं0-02 में नाली की तलीझाड़ सफाई कराने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि शीघ्र नाली की सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि पानी रिसाव से किसानों की फसल खराब न हो। सुखशांति नगर निवासी परमजीत सिंह ने ग्राम नरायणपुर में भूमि का खसरा तस्दीक के उपरांत पत्रावली दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को शीघ्र पत्रावली जॉच कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान मोतियापुर सुमन ने मोतियापुरा, बलखेड़ा में 02 किमी हॉटमिक्स सड़क बनाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निरीक्षण कर सड़क बनाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। क्षेत्र पंचायत सदस्य झगड़पुरी मोतियापुरा हसीना जहॉ ने ग्राम पचायत झगड़पुरी मंे एनएच-74 से चुनपुरी, आजाद नगर एवं बलखेड़ा शान्तिग्राम मार्ग निर्माण कराने के अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने सचिव मण्डी को मार्ग का निरीक्षण कर आर्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान गिरधर नगर निशा रानी ने नहर को सफाई कराने व 500 मीटर नहर को पक्का कराने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान गदरपुरा मौ0 तय्यब ने ग्राम सभा गदरपुरा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगाने का कार्य शीघ्र पुरा कराने, लोगों के सफेद राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को नल लगाने का कार्य शीघ्र पुरा कराने व जिला पूर्ति अधिकारी को जॉच कर सफेद राशन कार्ड बनाने हेतु कार्यवही करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण व जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी क्षेत्रों में जाकर जन समस्याओं को सुने व उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई व विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संचालित योजनाओं की जनता को जानकारियां दी गई। तहसील दिवस में ब्लाक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर,उप जिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा, तहसीलदार लीना चंद्रा, एसीएमओ डॉ0 हरेंद्र मालिक, सहायक निदेशक दुग्ध राजेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अल्प संख्यक अधिकारी नंदिनी तोमर , जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, खंड विकास अधिकारी अतिया परवीन आदि उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: तहसील दिवस

Post navigation

Previous विधायक बेहड के प्रयासों से बंड़ियाभट्टा नमक फैक्ट्री टूटे पुल का 2 लेन में नवनिर्माण कार्य की मिली स्वीकृति।
Next एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक — नशा, साइबर क्राइम एवं यातायात नियमों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
  • Latest
  • Popular
  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।

  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।

  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

  • उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    मुख्यमंत्री धामी ने लोकल फॉर वोकल को दिया बढ़ावा, मेलाघाट सड़क में पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub