पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करो पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का कडा प्रहार जारी।**नानकमत्ता पुलिस ने 14.89 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार**04 लाख रुपए आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्रधिकारी खटीमा के पर्यंवेक्षन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता संजय पाठक के नेतृत्व में कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 12/05/2026 को एक अभियुक्त गुरवचन सिंह पुत्र जयमल सिंह निवासी सुनखरीकाला कोतवाली नानकमत्ता को कुल शुद्ध वजन 14.89 ग्राम स्मैक / हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में Fir no. 105/26 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवेचक द्वारा अभियुक्त को मा0 न्या0 पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है **नाम पता अभियुक्त* 1- गुरवचनसिंह पुत्र जयमल सिंह निवासी सुनखरीकाला कोतवाली नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर उम्र 56 वर्ष। *–बरामदगी–* 1-अभियुक्त गुरवचन सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी 15.54 ग्राम स्मेक ( शुद्ध वजन 14.89 ग्राम स्मेक) अनुमानित लागत 04 लाख रुपया बरामद होना । *पुलिस टीम* 1- निरीक्षक संजय पाठक 2- उ0नि0 मनोज जोशी3-उ0 नि0 संजय कुमार 4-कानि0 नवीन जोशी 5-म0कानि0 अमिना बानो


