पुलिस ने चोरी की 08 मोटरसाइकिल बरामद, एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार।

🔹 *थाना गदरपुर पुलिस ने जनपद व अन्य राज्यों से चोरी की गई 08 मोटरसाइकिलों को किया बरामदगी*
🔹 *एसएसपी के कुशल निर्देश में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में एक शातिर चोर दबोचा, अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

*रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख और जनपद में वाहन चोरी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देशों के क्रम में थाना गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक शातिर वाहन चोर दीपक उर्फ साबी को चोरी की 08 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों में जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न थानों सहित उत्तर प्रदेश राज्य से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

📌 *घटना का विवरण :*
➡️ दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को वादी युसुफ अली पुत्र जुम्मा निवासी महतोष, थाना गदरपुर ने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (UK06AH0955) चोरी होने की सूचना दी, जिसके आधार पर थाना गदरपुर पर मु0अ0सं0 274/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में थाना गदरपुर पुलिस टीम ने 04/05 अक्टूबर 2025 की रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम बलरामनगर रोड पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह (उम्र 37 वर्ष), निवासी रम्पुरा कुण्डेश्वरी, थाना काशीपुर, हाल निवासी कुलवंतनगर, थाना गदरपुर बताया।➡️ जांच में पाया गया कि अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल वही थी, जो थाना गदरपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी। अभियुक्त की निशानदेही पर जनपद उधमसिंहनगर व अन्य जगहों से चोरी की गई 08 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।🛵 *बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण :*1️⃣ HF डीलक्स (UK06AH0955) — थाना गदरपुर से चोरी2️⃣ HF डीलक्स (UK06Y2997) — इन्द्रानगर, गदरपुर3️⃣ हीरो डीलक्स (बिना नंबर) — कांसगंज, बिलासपुर (उ.प्र.)4️⃣ हीरो स्पलेंडर (बिना नंबर) — विवरण सत्यापनाधीन5️⃣ बजाज प्लेटिना (बिना नंबर) — डौंगपुरी, गदरपुर6️⃣ हीरो स्पलेंडर (बिना नंबर) — विवरण सत्यापनाधीन7️⃣ सीटी 100 (बिना नंबर) — टांडा, जिला रामपुर (उ.प्र.)8️⃣ सीटी 110X (बिना नंबर) — सिंधियावन, काशीपुर👮♂️ *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*➡️ दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह, उम्र 37 वर्ष ,निवासी ग्राम रम्पुरा कुण्डेश्वरी, थाना काशीपुरहाल निवासी — ग्राम कुलवंतनगर, थाना गदरपुर📂 *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :*➡️ अभियुक्त दीपक उर्फ साबी पर पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत गंभीर अपराध शामिल हैं।*आपराधिक इतिहास* ➡️ FIR NO. 228/2021 U/S 379/411 IPC PS गदरपुर➡️ FIR NO.230/2021 U/S 379/411 IPC PS गदरपुर➡️ FIR NO.244/2021 379/411 IPC PS गदरपुर➡️ FIR NO.246/2021 U/S 379/411 IPC PS गदरपुर➡️ FIR NO. 247/2021 U/S 379/411 IPC PS गदरपुर➡️ FIR NO. 248/2021 U/S 379/411 IPC PS बाजपुर ➡️ FIR NO. 42/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना गदरपुर➡️ FIR NO. 185/2008 U/S 379/411 IPC PS काशीपुर ➡️ FIR NO. 186/2008 U/S 379/411 IPC PS काशीपुर➡️ FIR NO 219/2024 धारा-303(2)/317(1) B.N.S व 35/106 B.N.S.S➡️ FIR NO 274/2025 धारा-303(2)/317(1) B.N.S व 35/106 B.N.S.S💬 *एसएसपी मणिकांत मिश्रा का बयान :*➡️ “जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चोरी, नशा तस्करी या किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*पुलिस टीम का विवरण :*1. मुकेश मिश्रा –प्रभारी थानाध्यक्ष थाना गदरपुर2. उ0नि0 सुरेश सिंह ढेक – थाना गदरपुर3. कानि0 1319 मोहन बोहरा – थाना गदरपुर4. कानि0 88 नवीन राम – थाना गदरपुर5. कानि0 72 कैलाश राम – थाना गदरपुर
