Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

पुलिस ने महिलाओं के गले की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

Mumtyaz Ahmad October 27, 2025
ख़बर शेयर करें -

➡️ *थाना नानकमत्ता पुलिस ने राजस्थान से आई महिला चेन स्नैचर को पकड़ा*

➡️ *मेले और जागरण में सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, सीसीटीवी की मदद से हुई गिरफ्तारी*

➡️ *गिरफ्तार अभियुक्ता से चोरी की गई सोने के चेन का हिस्सा बरामद , जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए से अधिक*

पुलिस ने महिलाओं के गले की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिलाओं की गले की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से नानकमत्ता मेले में चोरी की वारदात को अंजाम देने आई थी।➡️ थाना नानकमत्ता पर वादी श्री प्रधुमन गंगवार पुत्र स्व. रामपाल निवासी ग्राम दमखोदा थाना देवरनिया, बहेड़ी, जनपद बरेली (उ.प्र.) द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को उनकी माता शांति देवी नानकमत्ता साहिब मेले में आई थीं, जहाँ किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन तोड़कर चोरी कर ली।➡️ तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत अभियोग पंजीकृत कर घटना के खुलासे हेतु विशेष टीम गठित की। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मेले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म अवलोकन किया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु उनके फोटो एवं वीडियो अन्य राज्यों की पुलिस को भी भेजे गए।➡️ पुलिस टीम को सफलता तब मिली जब दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को थाना नानकमत्ता पुलिस ने अभियुक्त बबीता पत्नी रिंकू निवासी ग्राम रुंदी करण, थाना चिकसाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) को चोरी की गई चेन के हिस्से सहित गिरफ्तार कर लिया।➡️ पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान के भरतपुर जिले से नानकमत्ता मेले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने आई थी। पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है, जिनके विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।➡️ *गिरफ्तार अभियुक्ता बबीता पूर्व में जनपद मेरठ एवं इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित कुंभ मेला और धार्मिक जागरणों में इसी प्रकार की चोरी की वारदातों में जेल जा चुकी है।*

ख़बर शेयर करें -
Tags: महिला गिरफ्तार

Post navigation

Previous सीएम धामी ने छठ पूजा के कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग, डूबते सूर्य को (संध्या कालीन) अर्घ्य दिया।
Next वरिष्ठ पत्रकार व एडवोकेट सुरेंद्र गिरधर की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजसेवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub