पुलिस ने किया EVCL क्रिकेट लीग में फर्जीवाबड़े के आरोपी को किया गिरफ्तार।


हल्द्वानी : हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित EVCL क्रिकेट लीग के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। क्रिकेट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकास ढाका को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की ठगी की थी, जिसमें पूर्व विधायक नारायण पाल भी 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। आरोपी विकास ढाका उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके लेन-देन से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर भी दर्शकों से पैसे वसूले थे। विकास ने इरफान पठान और हरभजन सिंह जैसे बड़े क्रिकेटरों के आने की भी झूठी बातें कही थी, पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


