नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

🛑 *एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त प्रहार — नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला शातिर आरोपी साहिल गिरफ्तार*➡️ *पुलभट्टा पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से नाबालिग को सकुशल किया बरामद*➡️ *आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज**📌 घटना का विवरण*➡️ दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र की एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा पर मु0अ0सं0–17/2026 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।*📌 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शीघ्र बरामदगी एवं घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधमसिंहनगर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।*📌 सीसीटीवी व सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस*➡️ गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास किए गए।

दिनांक 05 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पीड़िता को अभियुक्त साहिल के कब्जे से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।*📌 पूछताछ में आरोपी ने किया गंभीर खुलासा*➡️ पूछताछ के दौरान अभियुक्त साहिल ने बताया कि उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस अपराध में उसकी मदद सरताज अंसारी निवासी सिसैय्या थाना सितारगंज (वर्तमान पता झज्जर, हरियाणा) द्वारा की गई थी।आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की गई।*📌 गंभीर धाराओं में मुकदमे की बढ़ोत्तरी*➡️ आरोपी के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 140(3) BNS का लोप कर धारा 137(2)/87/65(1) BNS एवं 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।*📌 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*नाम — साहिल पुत्र शाकिर अलीनिवासी — ग्राम सिसैय्या, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगरउम्र — 21 वर्ष , अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*📌 गिरफ्तारी टीम का विवरण*➡️ उ0नि0 दिनेश चन्द्र➡️ अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द➡️ का0 अनिल कुमार➡️ का0 गजेन्द्र सिंह➡️ का0 महेन्द्र सिंह➡️ म0हो0गा0 शालिनी पाठकSOG टीम➡️ का0 भूपेन्द्र सिंह


