पुलिस ने 16 लाख की स्मैक की बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

*नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी अजय गणपति की सख्त रणनीति का असर — करीब 16 लाख की स्मैक बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार!** मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति — करीब 16 लाख रुपये की स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार**➡️ चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 02 शातिर नशा तस्करों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा।*➡️ *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ANTF रुद्रपुर एवं कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता।**➡️ अभियुक्तों के कब्जे से 52.08 ग्राम स्मैक बरामद।**➡️ बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।**➡️ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, नशा तस्करी नेटवर्क की गहनता से जांच जारी।

**घटना का विवरण:-*च्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी किच्छा के पर्यवेक्षण में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 26.06.2026 को ANTF ऊधमसिंहनगर टीम तथा कोतवाली किच्छा पुलिस टीम चौकी कलकत्ता फार्म क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान सूर्य नगर गेट नम्बर-05 के पास संयुक्त चेकिंग की जा रही थी।दौरान चेकिंग एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक घबरा गए तथा मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त सचिन सिंह के कब्जे से 41.02 ग्राम तथा अभियुक्त सुखविंदर सिंह के कब्जे से 11.06 ग्राम शुद्ध अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्मैक तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। *मुख्य अभियुक्त द्वारा नेपाल के लोगों को स्मैक सप्लाई करने की बात भी सामने आई है,* जिस संबंध में पुलिस अन्य तस्करों एवं पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त:-*1. सचिन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज थाना हजारा जिला पीलीभीत, हाल निवासी बिठोरा मझोला, कोतवाली नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 20 वर्ष।2. सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुरुनानक नगरी, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 19 वर्ष।*बरामदगी का विवरण:-*🔹 52.08 ग्राम स्मैक।🔹 एक अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर संख्या UP26AV1104।🔹 03 अदद मोबाइल फोन।🔹 आधार कार्ड, बैंक कार्ड एवं नगदी।*पंजीकृत अभियोग:-*➡️ अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*एसएसपी ऊधमसिंहनगर का संदेश:*➡️ “जनपद में नशा तस्करी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”*पुलिस टीम:-*▪️ उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, ANTF रुद्रपुर▪️ उ0नि0 दीपक कौशिक, SOG रुद्रपुर▪️ उ0नि0 विजय सिंह, प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म▪️ का0 दलीप फर्त्याल, SOG रुद्रपुर▪️ का0 विनोद खत्री, ANTF रुद्रपुर▪️ का0 शुभम, SOG रुद्रपुर▪️ का0 प्रशांत नेगी, चौकी कलकत्ता फार्म


