पुलिस ने 82 लाख की स्मैक की बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

हल्द्वानी : हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 83 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंजीत सिंह, निवासी नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है। वहीं दूसरी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अभिषेक आर्य, निवासी मुखानी क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।बाइट : मनोज कत्याल, एसपीसीटी हल्द्वानी।


