Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश

पढ़िए ख़बर :- कहाँ, गेंहू की तोल में घटतौली का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज।

Mumtyaz Ahmad April 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

रिमोट के माध्यम से तोल में कर दी गड़बड़ी, पुलिस ने किया मामला दर्ज।

पढ़िए ख़बर :- कहाँ, गेंहू की तोल में घटतौली का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज।

-मुमत्याज अहमद-

उधम सिंह नगर में एक ऐसा अनोखी धोखाधड़ी का मामला समाने आया है जिसने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दी है। जहाँ एक राइस मिल में गेहूं बेचने आए 3 धोखेबाजो ने राइस मिल के धर्मकांटे में चिप लगाकर तौल में वृद्धि कर दी। जिसे राइस मिल कर्मचारियों, स्वामी ने रिमोट और चिप के साथ पकड़ लिया। दोबारा तौल कराने पर करीब 13 क्विंटल वजन अतिरिक्त पाया। पुलिस ने राइस मिल के मैनेजर की शिकायत पर गोदाम स्वामी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


आपको बता दें कि सितारगंज विधानसभा अंतर्गत खटीमा रोड स्थित मेसर्स अमित कुमार, अनिल कुमार राइस मिल के मैनेजर सुरेश चंद्र पुत्र शंकर दत्त ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 8 अप्रैल की दोपहर उनके राइस मिल में ग्राम तिसोर निवासी सुरवीन सिंह पुत्र बादाम सिंह के गोदाम से ट्रैक्टर संख्या यूके 06एजेड, 1269 ट्राली में गेहूं लेकर 3 लोग पहुंचे थे। तीनों आरोपितों ने उससे गेहूं बेचने का सौदा किया। जिसके बाद राइस मिल के धर्मकांटे पर वजन के लिए आरोपित ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपित ने जेब से रिमोट निकालकर बटन दबाया। जिससे धर्मकांटे की तौल में वृद्धि हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में मय गेंहू के 160 कुंटल से अधिक मापी गई। आरोपित की हरकत देखकर उसके कर्मचारी ने इसकी जानकारी उसे दी। जिसके बाद उसने आरोपित को रिमोट के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने खुद का नाम अमित कुमार पुत्र सुग्रीव कुमार निवासी गोठा बताया। मैनेजर ने मामले की जानकारी राइस मिल के मालिक मनीष मित्तल को दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में आरोपित अमित कुमार ने बताया कि रिमोट उसे अक्षय ने दिया है। अक्षय सुरवीन सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी तिसौर का मुंशी है, और गेंहू की ट्राली भी सुरवीन सिंह के गोदाम तीसौर से गेहूं लेकर पहुंची है।

मैनेजर ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपित काफी लंबे समय से उसकी फर्म के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक हानि पहुंचा रहे है।  इस दौरान मिल में आसपास के राइस मिलर्स पहुंच गए। उन्होंने करीब 160 कुंटल वजन की गई गेहूं की ट्रैक्टर ट्राली की दोबारा तोल कराई। तब उसमें वजन 146 कुंतल निर्धारित हुआ। तीनों आरोपितों ने राइस मिल के धर्मघंटे में रिमोट और चिप के जरिए 13 कुंटल से अधिक की वृद्धि की है। पूछताछ के बाद उसके धर्मकांटे की तार की छानबीन की गई तो उसमें चिप पाई गई। जिसे रिमोट से आरोपित संचालित कर वजन में वृद्धि कर रहा था। पुलिस ने राइस मिल के मैनेजर की तहरीर पर गोदाम स्वामी सुरवीन सिंह पुत्र बादाम सिंह निवासी तिसौर,  अमित कुमार पुत्र सुग्रीव, अक्षय के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ख़बर शेयर करें -
Tags: गेंहू की घटतौली मुकदमा दर्ज

Post navigation

Previous देखिये वीडियो :- किस तरह जिला कोर्ट के बाहर लड़की को लेकर हुई दे दना दन।
Next पढ़िए ख़बर :- किस जगह घरों में रहने लगे लगे गुलदार, मचा हड़कंप।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub