पढ़िए खबर – इस जनपद में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं, पुलिस के दो जवानों पर एक युवक ने कड़े से किया हमला।


बागेश्वर। बागेश्वर में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जहां एक और पुलिस लोगों की सुरक्षा करती है वहीं पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है।

बागेश्वर में पुलिस के दो जवानों पर एक युवक ने कड़े से हमला कर दोनों को घायल कर दिया है। TSI चंदन सिंह भंडारी और कांस्टेबल मनोज सिंह मर्तोलिया द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका गया। चालान करने के दौरान युवक द्वारा अचानक TSI चंदन सिंह भंडारी के कान में कड़े से हमला कर दिया।

हमले में चंदन सिंह भंडारी के कान में गंभीर चोट आई है। उनके कान में 8 से अधिक टांके लगे है। साथ ही सिपाही मनोज मर्तोलिया पर भी युवक ने हमला कर घायल कर दी जिससे उनके पैर में चोट आयी है। दोनों का प्राथमिक उपचार कर TSI चंदन भंडारी को हायर सेंटर रेफर किया है।















