Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक,ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण, कैमरे और ‘नो हेलमेट,नो पेट्रोल’ अभियान पर जोर।

Mumtyaz Ahmad September 2, 2026
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर ज़िलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक,ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण, कैमरे और ‘नो हेलमेट,नो पेट्रोल’ अभियान पर जोर।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए अपर ज़िलाधिकारी ने बरसात के बाद सड़क मार्गों को गड्डा मुक्त करने हेतु चिन्हीकरण करते हुए बजट की माँग तय समय पर भेजने के निर्देश सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को दिए। सड़क सुरक्षा को देखते हुए एडीएम ने सर्विस लेन पर अवैध रूप से खड़े वाहनों व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए,साथ ही परिवहन विभाग और एनएचएआई को टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए।सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चिह्नित 12 स्थानों पर कैमरे स्थापित करने तथा अन्य 30 स्थानों पर एनओसी प्राप्त कर जल्द से जल्द कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। एनएचएआई द्वारा चिह्नित 40 ब्लैक स्पॉट्स में से 38 का सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है। अवशेष 2 ब्लैक स्पॉट्स को भी शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।एडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट,नो पेट्रोल के नियम को सख्ती से लागू कराया जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए अनधिकृत रूप से खोले गए कटों को दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से बंद करने का निर्णय लिया गया। एडीएम ने प्रधानमंत्री राहत योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए टोल प्लाजा और तहसील स्तर पर फ्लेक्सी स्थापित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में एसपी सिटी डॉ.उत्तम सिंह नेगी, ईई गजेंद्र सिंह,एआरटीओ नवीन सिंह,मोहित कोठारी,सोनू गुप्ता,राहुल शर्मा,एजीएम अशोक शर्मा,रणदीप एएमए कमलेश सिंह बिष्ट,कपूर चंद सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।जिला सूचना अधिकारी,ऊधम सिंह नगर।

ख़बर शेयर करें -

Post navigation

Previous हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
  • Latest
  • Popular
    • उत्तराखण्ड

    जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक,ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण, कैमरे और ‘नो हेलमेट,नो पेट्रोल’ अभियान पर जोर।

  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।

  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।

  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

  • उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, तीन आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक,ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण, कैमरे और ‘नो हेलमेट,नो पेट्रोल’ अभियान पर जोर।
  • हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी ही पिस्टल से की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी।
  • खंकरा नदी का जल स्तर बढ़ा, 20 परिवार आये जद में, प्रशासन मौके पर।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub