रुद्रपुर का प्रमुख असलाह सप्लायर बंटी कोली मोदी मैदान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।


– एसओजी रुद्रपुर *”माननीय मुख्यमंत्री महोदय के ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ अभियान को धरातल पर उतार रहे हैं एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति।”*➡️ *रुद्रपुर का प्रमुख असलाह सप्लायर बंटी कोली मोदी मैदान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*➡️ *असलाह सप्लायर के कब्जे से कंट्री मेड पिस्तौल सहित 10 तमंचे व 27 कारतूस बरामद*➡️ *बंटी कोहली का प्रमुख साथी मनोज भी हुआ अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार*➡️ *बंटी कोली पैर में गोली लगने से हुआ घायल, दोनों ओर से चार-चार राउंड हुए फायर* ➡️ *स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड को भी थी बंटी कोली की तलाश* ➡️ *शातिर बंटी कोली पर पूर्व में भी दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत।*➡️ *शातिर अभियुक्त बंटी कोली को वर्ष 2024 में 03 माह के लिए किया गया था जिला बदर । जिला बदर का उल्लंघन करने पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0 अ0 सं0 558/24 गुण्डा नियंत्रण में मुकदमा किया जा चुका है दर्ज ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी व अवैध शस्त्रों की तस्करी मे लिप्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध एवं सोशल मीडिया पर शस्त्रों के प्रदर्शन/लहराने/फायरिंग आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंर्तगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध महोदय के पर्यवेक्षण मे CO आपरेशन महोदय के नेतृत्व में एसओजी की टीम द्वारा काफी दिनों से जनपद मे अवैध असलाहों कि तस्करी मे लिप्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध सुरागरसी व पतारसी की जा रही थी। जिस क्रम मे दिनांक 15/03/2026 को एस0ओ0जी प्रभारी मय टीम के क्षेत्र मे मामूर थे तो सिड़कुल क्षेत्र मे मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि एक दो दिन पहले रुद्रपुर क्षेत्र में जो अवैध तमंचा व अस्लाह सप्लाई करने वाले बदमाशों को पुलिस और STF टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था उन बदमाशों को असलहा बंटी कोली नामक बदमाश द्वारा सप्लाई किया गया था। जिसका काफी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है और जो आज थोड़े समय बाद ही पुन: अस्लाह/अवैध तमंचा की डिलीवरी देने मोदी मैदान के पास आने वाला है और जिसके पास काफी संख्या में अवैध तमंचे, पिस्टल/अस्लाह मिल सकता है। जिस सूचना कि गंभीरता को देखते हुए तथा जनपद मे फल फूल रहे अवैध अस्लाहो की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु एसओजी की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मोदी मैदान के पास पहुंची जहां बंटी कोली व उसका एक साथी मौजूद था । पुलिस टीम को देखते ही बंटी कोली द्वारा पुलिस टीम पर 04 राउंड फायर किए गए । जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा भी 04 राउंड फायर किए गए । जिस पर बंटी कोली के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी तथा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को क्रमश: *1. बंटी कोहली पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष व 2. मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी चंदेन थाना बिलासपुर जिला रामपुरउ0प्र0 उम्र 22 वर्ष को कुल 09 अवैध तमंचे 315 बोर मय. 16 जिंदा कारतूस 02 व खोखा कारतूस और एक अदद पिस्टल 30 बोर सहित कुल 10 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप मे अंतर्गत धारा 109/111 BNS और 3,5, 25 26 27 आर्म्स अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा घायल बंटी कोली को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया।*नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण:-* 1. बंटी कोहली पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर 23 रमपुरा कोतवाली रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष2. मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी चंदेन थाना बिलासपुर जिला रामपुरउ0प्र0 उम्र 22 वर्ष➡️ अभियुक्त बंटी कोहली पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर 23, रमपुरा रुद्रपुर का अपराधिक इतिहास:-1-Fir NO.202/21 U/S 3/25 A.Act2.FIR NO 175/23 U/S 147/148 /149/ 307/ 452 /307/ 504/ 506 IPC.3.FIR NO. 489/21 U/S 326 341 307 427 504 506 IPC4.558/24 U/S 3/25 A.Act . व 3/10 गुंडा अधिनियम कोतवाली रुद्रपुर5.FIR NO 255/21 धारा 147/324/325/504/506 IPC. 6.FIR NO 586/23 धारा 34/323/504/506/507 IPC कोतवाली रुद्रपुर7.FIR N0 494/25 U/S 117/191(2)/191(3)/324(1)/357(2)/352 BNS कोतवाली रुद्रपुर8. FIR N0 124/26 ARMS ACT कोतवाली रुद्रपुर9. FIR N0 91/26 धारा 109/191(2), 191(3), 351(3), 3(5) BNS कोतवाली रुद्रपुर10. शातिर अभियुक्त बंटी कोली 06-09-2024 को 03 माह के लिए जिला बदर किया गया था । जिला बदर का उल्लंघन करने पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0 अ0 सं0 558/24 गुण्डा नियंत्रण में मुकदमा दर्ज किया गया था ।*अभियुक्तों के कब्जे से बरामद माल का विवरण:-*➡️ बंटी कोली से बरामद 1. सात तमंचे 315 बोर2. एक तमंचा 12 बोर3. एक कारतूस 12 बोर4. 16 कारतूस 315 बोर5. एक अदद पिस्टल 30 बोर6. एक मोटरसाइकिल7. नगदी लगभग ₹4000 *अभियुक्त मनोज कुमार से बरामद*1. एक अदत तमंचा 315 बोर2. 10 कारतूस 315 बोर 3. नगदी लगभग ₹3000पुलिस टीम :- समस्त एसओजी टीम


