Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का किया गया शुभारम्भ।

Mumtyaz Ahmad May 15, 2026
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर, – उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकन्द कुमार त्यागी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का किया गया शुभारम्भ।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों को ईंधन की बचत के लिए प्रेरित करते हुए सप्ताह में दो दिन वैकल्पिक परिवहन अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ममता पंत ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन की बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाए। उन्होंने बताया कि “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों से सप्ताह में दो दिन, विशेष रूप से सोमवार एवं शनिवार को, पैदल अथवा साइकिल से न्यायालय परिसर आने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने कहा कि जो लोग दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं, वे आपसी समन्वय बनाकर एक ही वाहन का उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सके। श्रीमती पंत ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं और यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।अभियान को व्यवहारिक रूप से अपनाते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती ममता पंत स्वयं अपने निवास स्थान भूरारानी से लगभग 45 मिनट की पैदल यात्रा कर न्यायालय परिसर पहुंचीं।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, रुद्रपुर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का किया गया शुभारम्भ।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि नियमित पैदल चलना न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन श्री संजीव फौगाट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा साझा वाहन का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात पर सहमति व्यक्त की ।इस अवसर पर सहायक विशेष न्यायधीश एनडीपीसी श्रीमती दीपाली शर्मा, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायधीश राजू कुमार श्रीवास्तव, तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायधीश मुकेश चंद्र आर्या, एडीजे पॉकसो श्रीमती अनीता गुंजियाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।-

ख़बर शेयर करें -
Tags: आयोजन

Post navigation

Previous “देशहित में अनूठी पहल- एसएसपी अजय गणपति ने लागू की “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी”, प्रत्येक शनिवार को पुलिस कार्यालयों में रहेगा “नो व्हीकल डे”।
Next सीएम धामी ने निजी आवास नगला तराई मकान का कराया सूचीकरण।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub