देखिये वीडियो – कहां पशुशाला में घुसा गुलदार, हुआ कैद।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
कई घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को लिया अपने कब्जे में, ग्रामीण ने ली राहत की सांस।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211209_09574234.jpg)
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में बुग्गावाला थाना क्षेत्रान्तर्गत तेलपुरा गाँव में देर रात अचानक एक ग्रामीण के पशुशाला में गुलदार घुस गया। जिससे हड़कम्प मच गया। जिसके बाद दहशत में आए परिवार ने शोर मचा दिया तथा गुलदार के आने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने गुलदार के आने की सूचना तुरंत ही बुग्गावाला थाना पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस के साथ साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद गुलदार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
कई घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीँ वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे में कैद कर अपने साथ ले गई।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)