रामनगर में सनसनीखेज वारदात! युवक ने दरांती से खुद का गला काटने की कोशिश, हालत गंभीर।


रामनगर। -रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने दरांती से खुद का गला काटने की कोशिश कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना देर रात की बताई जा रही है। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार धर्मपुर ओलिया निवासी प्रदीप सिंह रावत ने घर के आंगन में यह कदम उठाया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और किसी तरह दरांती छीनकर उसकी जान बचाई।घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी है और उसका व्यवहार कुछ दिनों से असामान्य था।


