Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर

स्वच्छ गांव-हरित गांव पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधायक शुक्ला ने शुभारम्भ।

Mumtyaz Ahmad February 28, 2021
ख़बर शेयर करें -

किच्छा। आम लोगों को स्वच्छता, हरियाली और प्लास्टिक के गैर उपभोग की आवश्यकता के बारे में जागरूक व प्रेरित करने के साथ-साथ गांव को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और हरा बनाने के लिए आने वाली चुनौतियां और बाधाओं को दूर करने व स्थानीय स्मारकों एवं सांस्कृतिक धरोहरों को स्वच्छ करने के प्रति सजग एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा किच्छा मंडी गेस्ट हाउस में एक दिवसीय स्वच्छ गांव – हरित गांव पर युवाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक राजेश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया।

स्वच्छ गांव-हरित गांव पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधायक शुक्ला ने शुभारम्भ।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक शुक्ला

 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुद्रपुर ब्लाक के अलावा सभी 6 ब्लॉकों के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवाओं द्वारा सहभागिता की गई। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर द्वारा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने युवाओं को अपने अपने गांव एवं क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा कूड़े को कूड़ा गाड़ी में या यथोचित स्थान पर डालने के लिए भी प्रेरित किया गया, उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को जन जन तक ले जाएं और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये। उन्होंने कहा कि हम सबका यह भी कर्तव्य है कि हम अपने महापुरुषों को सम्मान देने के लिए अपने अपने क्षेत्र में लगी उनकी प्रतिमाओं को भी समय-समय पर साफ करें जो उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कहा कि स्वच्छ गांव हरित गांव के संदर्भ में संदर्भ व्यक्तियों द्वारा अपने अपने गांव में समाज को स्वच्छ हरा भरा तथा प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर आम लोगों में जन जागरूकता का विस्तार करें।

स्वच्छ गांव-हरित गांव पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधायक शुक्ला ने शुभारम्भ।

इस अवसर पर युवाओं को स्वास्थ्य विभाग उधम सिंह नगर की ओर से एचआईवी एड्स के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडी अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, मोहन सिंह साही, हरिश्चंद्र परगई पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी, मनोज जौहरी, सुरेश पाल यादव, नवीन पांडे, भूपेंद्र नेगी, प्रतीक सक्सेना, भुवन तिवारी, रोहित, नितिन, अनिकेत, निहाल, अनमोल, शिवम, सचिन, सनी, मोहम्मद तौफीक, चंद्रप्रभा, भगत सिंह, सोनम अरोरा, मोहित अरोरा, फैजान, महिपाल, चांदनी, मोहिद्दीन, सनी सागर, सागर कुमार, दीपक, अनमोल, कृष, विकास कुमार आदि लोग मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कार्यक्रम विधायक राजेश शुक्ला शुभारंभ

Post navigation

Previous एसएसपी ने बहुउद्देश्यीय जनसंवाद (चौपाल) कार्यक्रम में समस्याओं का किया निराकरण।
Next रुद्रपुर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों समेत 4 दबोचे।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub