मट्ठा (छाछ) बनाते समय मशीन में फैला बिजली का करंट, मां-बेटी की मौत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
इस हादसे के बाद घर मे मचा कोहराम, गांव में पसरा सन्नाटा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
चमोली। जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत गोदी गिवाला में आज छाछ ( मठा) बनाते समय मशीन करंट फ़ैल गया। मशीन में फैले करंट लगने से माँ एवं बेटी की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में गम का माहौल बन गया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/08/navbharat-times-1.jpg)
बताया जाता है 24 वर्षीय विद्या देवी पत्नी प्रवीन सिंह रावत आज छाछ (मठा) बनाने वाली लाइट मशीन चला रही थी कि इसी बीच छाछ बनाने वाली मशीन में बिजली का करंट फैल गया। जिससे से छाछ बना रही महिला व उसकी 1 वार्षिय बेटी अदिति भी करंट की चपेट में आ गए। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए तथा आनन फानन में उपचार के लिये अस्पताल जा रहे थे मगर अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही मां-बेटी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)