एसएसपी ऊधम सिंह नगर का बड़ा कदम – लंबे समय से एक ही थाने में जमे, पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल।


रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, गतिशील बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) *श्री अजय गणपति* ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।एसएसपी श्री अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में आने वाली शिथिलता को दूर करने के लिए यह स्थानांतरण आवश्यक थे। इससे पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी। इस फेरबदल का मुख्य लक्ष्य स्थानीय स्तर पर पनपने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित गठजोड़ को समाप्त करना है, ताकि कानून का राज बिना किसी भेदभाव के स्थापित हो सके। पुलिसकर्मियों में नई सजगता आएगी, जिससे अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र (Intelligence) को और अधिक मजबूती मिलेगी।प्रत्येक फरियादी की समस्या का निस्तारण निष्पक्षता के साथ हो और आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति* ने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।


