एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने कोतवाली किच्छा का किया औचक निरीक्षण, जनसंवाद के माध्यम से सुनीं जनता की समस्याएं।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु विवेचकों को दिए निर्देश; कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं को भी परखा किया विस्तृत निरीक्षण*➡️ *जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर ही किया निस्तारण*➡️ *अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता एवं शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव पर दिए सख्त निर्देश*➡️ *विवेचकों का OR लेकर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश**निरीक्षण का विवरण :*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा कोतवाली किच्छा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली की समस्त कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं जन-शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया गया।

*कोतवाली परिसर का निरीक्षण :*➡️ निरीक्षण के क्रम में एसएसपी द्वारा कोतवाली कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात एवं मेस का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरकारी अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*विवेचकों का OR :*➡️ निरीक्षण के दौरान कोतवाली में तैनात समस्त विवेचकों का OR लिया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रत्येक विवेचक को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध रूप में किया जाए। गंभीर प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा स्पष्ट किया गया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*जनसंवाद कार्यक्रम :*➡️ निरीक्षण उपरांत कोतवाली परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, यातायात व्यवस्था में सुधार एवं क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। *एसएसपी द्वारा सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, गश्त को सुदृढ़ करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

**एसएसपी का संदेश :*➡️ इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति द्वारा कहा गया कि विवेचनाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

*अपील :*➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें, अपने क्षेत्र में हो रही किसी भी संदिग्ध/अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें। जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है।


