एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — करीब डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

➡️ कोतवाली नानकमत्ता पुलिस द्वारा 14 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार➡️ स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000 आंकी गई➡️ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, अभियुक्तों को न्यायालय में किया जा रहा पेश *नशे के विरुद्ध जनपद पुलिस का अभियान लगातार जारी* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 23.02.2026 की सायंकाल कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों (01 पुरुष व 01 महिला) को संदिग्ध अवस्था में रोका गया।➡️ तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 14 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।➡️ बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 27/2026, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।*जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।**📌 अभियुक्तगण का विवरण*1️⃣ सोनू सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर।2️⃣ सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पुरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर।*📌 बरामदगी का विवरण*🔹 अभियुक्त सोनू सिंह के कब्जे से 06.95 ग्राम स्मैक/हेरोइन🔹 अभियुक्ता सुनीता कौर के कब्जे से 07.15 ग्राम स्मैक/हेरोइन🔹 परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UK06BK0348)*👮 गिरफ्तारी टीम*▪️ उ0नि0 राजेंद्र पंत, चौकी प्रभारी प्रतापपुर▪️ अपर उप निरीक्षक हरीश चंद्र▪️ कानि0 नवीन जोशी▪️ कांस्टेबल नीरज नेगी▪️ म0का0 कमला गोस्वामी


