सेंट पीटर सीनियर सेकंड्री स्कूल किच्छा में इंटर हाउस एथलेटिक मीट का हुआ शुभारंभ।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
किच्छा। सेंट पीटर सीनियर सेकंड्री स्कूल, किच्छा दो दिवसीय इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट का हुआ आगाज| एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ सोशल कोडीनेटर (सामाजिक समन्वयक) फादर सौरभ के द्वारा मशाल जलाकर किया गया। फादर सौरभ और सिस्टर लूसिया ने समस्त एथलेटिक्स को आशीर्वाद दिया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/10/Photo.jpg)
इस एथलेटिक्स मीट में सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के बालकों व बालिकाओ ने भाग लिया| बच्चों ने प्रथम दिन 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद और चक्का फेक में अपना दम दिखाया। इस एथलेटिक्स मीट को सफल बनाने में स्कूल के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह नेगी, विमल पाण्डेय और रीटा बिष्ट ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया साथ ही स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाओ ने भी इस एथलेटिक्स मीट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया|
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)