सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती— SSP मणिकांत मिश्रा ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

➡️ *जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा ब्रह्मनगर लिंक रोड/ढकिया रोड स्थित दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।*➡️ *इस दौरान SSP महोदय ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।*

📌 *घटना का संक्षिप्त विवरण*➡️ दिनांक 08 फरवरी को ग्राम ब्रह्मनगर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल संख्या UK18L7445 सवार अनिल पुत्र करन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।➡️ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में संलिप्त डंपर संख्या UP 22 AT 5045 को चिन्हित कर कब्जे में लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*📌 निरीक्षण के दौरान SSP द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश*➡️ कांवड़ यात्रा हेतु विशेष प्रबंधनकांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कड़ाई से लागू किया जाएगा।

➡️ CCTV से निगरानी व्यवस्थादुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।➡️ ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरणजनपद में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा।➡️ अवैध भारी वाहनों पर रोकजहाँ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहाँ लोहे के बैरियर लगाए गए हैं ताकि अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।➡️ स्कूली बच्चों की सुरक्षास्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों का आवागमन सुरक्षित रहे।

📢 *अपील*➡️ SSP मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं कांवड़ यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।➡️ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।


