एसएसपी अजय गणपति का सशक्त नेतृत्व — 59 अभियोग पंजीकृत, 64 अवैध तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे, पिस्टल, पंप एक्शन गन व कारतूस बरामद।

➡️ *अवैध शस्त्रों के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान में ऐतिहासिक सफलता, जनपद में फायरिंग की घटनाओं पर लगा प्रभावी अंकुश*➡️ *महोदय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्र/तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 64 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*➡️ *77 से अधिक अवैध शस्त्र बरामद जिनमें 01 बन्दूक .315 बोर, 71 तमंचे, 03 पिस्टल , 02 पंप एक्शन गन ,116 कारतूस, 04 खोखा कारतूस बरामद*➡️ *एसएसपी के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में लगातार अभियान जारी, अपराधियों में व्याप्त भय का माहौल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से दिनांक 12 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक अवैध शस्त्रों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अवैध शस्त्र/ शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से जनपद में फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है, अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग व प्रभावी पुलिस कार्रवाई करते हुए 59 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।कार्यवाही का विवरण• कोतवाली जसपुर:➡️ 07 अभियोग पंजीकृत ,09 अभियुक्त गिरफ्तार, 07 तमंचे, 02 पिस्टल, 02 पंप एक्शन गन, 17 कारतूस किए बरामद।• कोतवाली कुण्डा:➡️ 05 अभियोग पंजीकृत कर, 05 अभियुक्त गिरफ्तार , 05 तमंचे, 03 कारतूस बरामद।• कोतवाली काशीपुर:➡️ 05 अभियोग पंजीकृत कर , 05 अभियुक्त गिरफ्तार , 05 तमंचे, 05 कारतूस बरामद।• कोतवाली आईटीआई:➡️ 01 अभियोग पंजीकृत , 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा, 01 कारतूस बरामद।• कोतवाली बाजपुर:➡️ 06 अभियोग पंजीकृत कर , 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 बन्दूक .315 बोर बरामद, 06 तमंचे, 07 कारतूस बरामद।• थाना केलाखेड़ा:➡️ 02 अभियोग पंजीकृत, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 तमंचे, 02 कारतूस बरामद।• कोतवाली गदरपुर:➡️ 04 अभियोग पंजीकृत , 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 04 तमंचे, 06 कारतूस बरामद।• थाना दिनेशपुर:➡️ 01 अभियोग पंजीकृत , 01 अभियुक्त गिरफ्तार , 01 तमंचा, 01 कारतूस बरामद।• कोतवाली पंतनगर:➡️ 01 अभियोग पंजीकृत , 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा, 01 कारतूस बरामद।• कोतवाली ट्रांजिट कैंप:➡️ 03 अभियोग पंजीकृत, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 11 तमंचे, 01 पिस्टल, 30 कारतूस, 03 खोखा कारतूस बरामद।• कोतवाली रुद्रपुर:➡️ 06 अभियोग पंजीकृत, 07 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 तमंचे, 22 कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद, इसके अतिरिक्त 01 शस्त्र प्रदर्शन का मुकदमा पंजीकृत , 02 गिरफ्तार।• कोतवाली किच्छा:➡️ 04 अभियोग पंजीकृत , 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 04 तमंचे, 04 कारतूस बरामद।• थाना पुलभट्टा:➡️ 02 अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 तमंचे, 02 कारतूस बरामद।• कोतवाली सितारगंज:➡️ 05 अभियोग पंजीकृत, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 05 तमंचे, 05 कारतूस बरामद।• कोतवाली नानकमत्ता:➡️ 02 अभियोग पंजीकृत, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 तमंचे, 02 कारतूस बरामद।• कोतवाली खटीमा:➡️ 04 अभियोग पंजीकृत, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 04तमंचे, 05 कारतूस बरामद।• थाना झनकईया:➡️ 01 अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 तमंचा, 01 कारतूस बरामद बरामदगी का विवरण🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में दिनांक 12/03/2026 से दिनांक 26/03/2026 तक 15 दिवस के अवैध शस्त्र/शस्त्र तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान से जनपद में फायरिंग की घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाई गई है ,अवैध शस्त्र बरामदगी का विवरण➡️ अवैध तमंचे: 71➡️ अवैध पिस्टल: 03➡️ पंप एक्शन गन: 02➡️ जिंदा कारतूस: 116➡️ खोखा कारतूस: 04➡️ मैगजीन (.32 बोर): 02➡️बन्दूक (.315 बोर) : 01➡️ सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन के मामले में 01 लाइसेंसी पिस्टल (.45 बोर) व 06 कारतूस बरामद।पुलिस की कार्यवाही➡️ अभियान के दौरान अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी, भंडारण एवं सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शस्त्रों के अवैध उपयोग एवं फायरिंग की घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।अपील➡️ एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी, भंडारण अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।अवैध शस्त्र रखना, प्रदर्शित करना या उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद में शांति, कानून – व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है


