सल्ट के कूपी गांव में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत।


सल्ट। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सल्ट विकास खंड के कूपी गांव में बीते दिनों जहां गुलदार ने गौशाला के पास चर रही एक गर्भवती गाय को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। कूपी गांव निवासी मनवर सिंह की गर्भवती गाय पर गुलदार ने हमला कर उसे मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान कूपी अंकित सिंह ने बताया कि गुलदार द्वारा मवेशी को मारने की घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी थी। जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त करने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कूपी गांव के लिए वन टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।गांववासियों ने वन विभाग से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।बाइट- अंकित सिंह ग्राम प्रधान कूपी सल्ट


