एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की अपील, अफवाहों पर न दे ध्यान, होगी सख्त कार्यवाही।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220110-WA0033.jpg)
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में सुबह हुई अप्रिय घटना के बाद जनपद के एसएसपी ने एक अपील जारी की है जिससे की क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल खराब न हो उन्होंने इस सम्बंध में मामले को लेकर टीम गठित कर अपनी जांच को तेज कर दिया है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
बाइट – दिलीप सिंह कुंवर – एसएसपी उधम सिंह नगर
रुद्रपुर में आज हुई घटना के संबंध में जनपद पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर इसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा इस घटना का यथाशीघ्र खुलासा कर संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। कृपया इस प्रकरण में कोई अफवाह आदि न फैलाएं जिससे शहर में सांप्रदायिक माहौल खराब हो। आप सभी से अनुरोध है कि जनपद में धारा 144 एवं आदर्श आचार संहिता लागू है तथा कोविड के कारण भी समूह में इकट्ठा न हो, पुलिस पर विश्वास रखें। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा ईमानदारी एवं निष्पक्ष होकर इसका पटाक्षेप किया जाएगा। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी की जा रही है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)