दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष – सात लोग हुए घायल – सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

रुड़की। रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में रविवार को मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। इस खुनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए है। जिनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जिसके बाद आज सोमवार को इस खूनी संघर्ष के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। जिनमे से एक वीडियो में दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर बरसाने की तैयारी में दिख रहे है। जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला छत पर खड़ी होकर ईंट बरसाती हुई दिखाई दे रही है। बता दे की पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव में रविवार को मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के आमने सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है। इस खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए है। जिनमें से चार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस खूनी संघर्ष के दो वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। जिनमे से एक वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर बरसाने की तैयारी में दिख रहे है। जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला छत से ईंट बरसाती हुई साफ़ दिखाई दे रही है। महिला के द्वारा ईट बरसाने के बाद नीचे छत पर खड़ी कुछ महिलाएं भागती हुई नजर आ रही है। पुलिस के द्वारा इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
