अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुलशन ने किया ताबड़तोड़ जनसम्पर्क
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
कहा कि 17 जनवरी को भारी मतो से विजयी बनायेगे व्यापारीगण
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/FB_IMG_1610704907912.jpg)
किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुलशन सिंधी ने अपने समर्थकों के साथ जमकर ताबड़तोड़ जनसंपर्क करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गुलशन सिंधी कहा कि मुझे व्यापारी भाइयों का अपार समर्थन मिल रहा है और भारी मतों से व्यापारीगण अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही व्यापारियों के लिए संघर्षरत रहे हैं ओर वह व्यापारी भाइयों की सेवा 108 एंबुलेंस की तरह करना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि व्यापारी भाई उन्हें भारी मतों विजयी बनायेगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य व्यापारी भाइयों की सेवा करना, उनकी समस्याओं का निराकरण कराना है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/FB_IMG_1610705121857.jpg)
व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा और वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। व्यापरियों का उत्पीड़न किसी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। जनसपंर्क के दौरानभारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/01/FB_IMG_1610708818005.jpg)
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)