Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • राष्ट्रीय
  • विविध

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने माथा टेका।

Mumtyaz Ahmad May 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश/हेमकुण्ड साहिब। विश्व प्रसिद्ध और उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में विख्यात श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पहले जत्थे के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग पर रवाना किया है।

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने माथा टेका।

विश्व प्रसिद्ध और सिख श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहने वाले श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट 25 मई को खुलने जा रहे हैं। सरकार के साथ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा परिसर में अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने प्रबंधन कमेटी से जुड़े सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारे के दरबार साहिब में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने माथा टेका और गुरु घर से यात्रा की सफलता को अरदास करी। जिसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पांच प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर जाने वाले करीब 500 श्रद्धालुओं के जत्थे के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग पर रवाना किया। इस दौरान वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी फ़तेह, जो बोले सो निहाल, के जयकारों से पूरा गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान होता हुआ सुनाई दिया।

श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर देसी ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा यात्रा मार्ग पर ना हो इस प्रकार का प्रबंध सरकार ने किया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ और श्री हेमकुंड साहिब धाम के लिए रोपवे की सौगात भी राज्य को दी है। 7200 करोड रुपए भी इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए स्वीकृत कर दिए हैं। जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर योजना को धरातल पर उतरने का काम किया जाएगा। इस योजना के धरातल पर उतरने से केदारनाथ और श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर ऐसे श्रद्धालु भी आसानी से जा सकेंगे जो शारीरिक रूप से कमजोर है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के नियमों का पालन करने और राज्य को कचरा मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान देने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: माथा टेका राज्यपाल सीएम

Post navigation

Previous घायल युवक की मौत के बाद ई-रिक्शा से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया शव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल।
Next अलग अलग जगहों पर गुलदार ने 23 बकरियों को उतारा मौत के घाट।
  • Latest
  • Popular
  • नवरात्रि के पाँचवें दिन खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर में एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने किया कन्या पूजन, कन्याओं के चरण पूजकर लिया आशीर्वाद, बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण का दिया संदेश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    नवरात्रि के पाँचवें दिन खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर में एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने किया कन्या पूजन, कन्याओं के चरण पूजकर लिया आशीर्वाद, बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण का दिया संदेश।

  • धान खरीद के लिए बनी सहमति शुक्रवार से होगी धान खरीद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    धान खरीद के लिए बनी सहमति शुक्रवार से होगी धान खरीद।

  • सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के छठे भव्य शोरूम का शुभारंभ।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के छठे भव्य शोरूम का शुभारंभ।

    • उत्तराखण्ड

    पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार।

  • रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    रोते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने की प्रेस वार्ता – विधायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करने की दी चेतावनी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • नवरात्रि के पाँचवें दिन खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर में एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने किया कन्या पूजन, कन्याओं के चरण पूजकर लिया आशीर्वाद, बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण का दिया संदेश।
  • धान खरीद के लिए बनी सहमति शुक्रवार से होगी धान खरीद।
  • सुनारीका गोल्ड एंड डायमंड के छठे भव्य शोरूम का शुभारंभ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub